फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Ramlila preparations in full swing, rehearsals are going on, Ramlila will be staged from October 4 at Shalimar Ground in Sector-5

तैयारी : रामलीला की तैयारियां जोरों पर, हो रही रिहर्सल, सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में चार अक्तूबर से रामलीला का मंचन होगा शुरू

Fri, 01 Oct 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Ramlila preparations in full swing, rehearsals are going on, Ramlila will be staged from October 4 at Shalimar Ground in Sector-5
पंचकूला। रामलीला की तैयारियां पूरे जोरों पर है। दो साल बाद हो रही रामलीला में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक मंचन करने के लिए कलाकारों द्वारा जमकर रिहर्सल की जा रही है। नए कलाकारों के रिहर्सल में पसीने छूट रहे हैं। श्री आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब को विभिन्न विभागों से परमिशन मिल चुकी है, लेकिन डीसी ऑफिस की परमिशन अभी भी लंबित है। इसको लेकर क्लब के पदाधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में 4 अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। क्लब के प्रधान रमेश चड्ढा ने बताया कि रामलीला मंचन को लेकर ग्राउंड में तैयारियां चल रही हैं। रमेश चड्ढा के मुताबिक यह पंचकूला शहर की सबसे पुरानी रामलीला कमेटी है। 40वीं बार रामलीला का मंचन किया जाएगा। शॉलीमार ग्राउंड में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। दिल्ली की मेला कंपनी के साथ मिलकर दशहरे के लिए कुछ नया आकर्षक प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्लब के डायरेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से परमिशन मिलने में देरी हुई, जिस कारण रिहर्सल देरी से शुरू हो पाई। अब सेक्टर-10 मंदिर में रिहर्सल की जा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि पिछले वर्षों की बजाय इस बार कुछ नया पेश किया जाए। इस बार कई नए कलाकार रामलीला कमेटी से जुड़े हैं। पवन शर्मा ने कहा कि लोगों में भी रामलीला को लेकर काफी उत्साह है। उपप्रधान प्रदीप कंसल ने बताया कि रामलीलाओं की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी, जोकि सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में होगी। इसमें 10 रामलीला कमेटियों ने स्वीकृति दे दी है। दो कमेटियां भी जल्द अपनी स्वीकृति दे सकती हैं। बेहतरीन सीन प्रदर्शित किए जाएंगे। इस अवसर पर चेयरमैन मुंशीराम अरोड़ा, वाइस चेयरमैन सुभाष पपनेजा, उपप्रधान प्रदीप कांसल, महासचिव डॉ. लीलाधारी सचदेवा, वित्तसचिव कृष्ण चौहान, संयुक्त सचिव अमित गोयल, प्रोपेगंडा सेक्रेटरी रविश गौतम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed