{"_id":"61bf90ad8e985966f769429b","slug":"preparation-olympians-will-be-prepared-in-the-hills-of-morni-students-will-travel-from-winter-adventure-festival-to-olympics-pkl-office-news-pkl4366134146","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : मोरनी की पहाड़ियों में तैयार किए जाएंगे ओलंपियन, विंटर एडवेंचर फेस्टिवल से ओलंपिक तक का सफर तय करेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : मोरनी की पहाड़ियों में तैयार किए जाएंगे ओलंपियन, विंटर एडवेंचर फेस्टिवल से ओलंपिक तक का सफर तय करेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के विद्यार्थी आने वाले समय में विंटर एडवेंचर फेस्टिवल से ओलंपिक तक का सफर तय करेंगे। इसकी तैयारी के लिए मोरनी की पहाड़ियों में वॉल क्लाइंबिंग से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को शिक्षा विभाग की तरफ से तैयार किया जा रहा। ओलंपिक में वॉल क्लाइंबिंग को शामिल किया गया है। इसके मद्देनजर विंटर एडवेंचर फेस्टिवल से ही सरकारी स्कूलों से जुड़े स्कूली बच्चों की रॉक क्लाइंबिंग से बेसिक ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। 2022 से मोरनी की भूड़ी में वॉल क्लाइंबिंग की ट्रेनिंग बच्चों को दी जाएगी। इसमें वॉल क्लाइंबिंग की दीवार बनाने के लिए मुंबई से स्पेशल कारीगरों को बुलाया गया है। जो वॉल क्लाइंबिंग का सेटअप तैयार कर रहे हैं। इसमें 32 फीट ऊंची और 16 फीट चौड़ी क्लाइंबिंग दीवार शामिल है।
शिक्षक सुभाष शर्मा दिव्यांग विद्यार्थियों को भी आने वाले समय में पैरा ओलंपिक गेम्स में वॉल क्लाइंबिंग खेल के जरिए हिस्सा लेने का मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल के स्कूली बच्चों को विंटर एडवेंचर फेस्टिवल के दौरान हर साल जिला, राज्य और नेशनल स्तर के लिए तैयार किया जाएगा। आगे विद्यार्थी इंटरनेशल और ओलंपिक के लिए प्रदर्शन के आधार पर चुने जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार राज्य स्तरीय विंटर एडवेंचर फेस्टिवल में 22 जिलों के करीब 375 दिव्यांग विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 176 दिव्यांग विद्यार्थी नेशनल के लिए चुने गए हैं। जो स्नो और रीवर राफ्टिंग गेम्स में हिस्सा लेंगे।
प्रदेश के 1100 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
रविवार को राज्य स्तरीय विंटर एडवेंचर फेस्टिवल का समापन हुआ। 13 से 19 दिसंबर तक राज्य स्तरीय विंटर एडवेंचर फेस्टिवल पंचकूला के मल्लाह, भूड़ी एवं टिक्कर ताल में आयोजित किया गया था। इस दौरान 22 जिलों के 1100 स्कूली बच्चों ने एडवेंचर कैंप में पहाड़ी इलाकों में ट्रैकिंग की। इसमें 250 प्रतिभागी मल्लाह और 300 प्रतिभागी भूड़ी में और 550 प्रतिभागियों ने टिक्कर ताल में राज्य स्तरीय विंटर एडवेंचर में पैरासेलिंग वोटिंग आदि गतिविधियां में हिस्सा लिया।