{"_id":"61439e048ebc3e7fcd008a2e","slug":"preparation-meeting-on-the-preparations-and-arrangements-for-ashwin-navratri-mela-will-be-organized-today-from-7th-to-14th-october-ashwin-navratri-mela-pkl-office-news-pkl427014549","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : अश्विन नवरात्र मेले की तैयारियों और प्रबंधों पर बैठक आज, 7 से 14 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा अश्विन नवरात्र मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : अश्विन नवरात्र मेले की तैयारियों और प्रबंधों पर बैठक आज, 7 से 14 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा अश्विन नवरात्र मेला
विज्ञापन
पंचकूला। आज अश्विन नवरात्र मेले की तैयारियों और प्रबंधों को लेकर श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के समिति कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता पंचकूला उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह करेंगे। 7 से 14 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले नवरात्र मेले के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान मंदिर के मुख्य प्रशासक मेले के सफल आयोजन संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा करेंगे और उनको निर्देश देंगे। यह जानकारी श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में कोविड के मद्देनजर मेले के दौरान मंदिर परिसर में साफ-सफाई, फॉगिंग, कीटाणुनाशक स्प्रे के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती, बिजली आपूर्ति आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
इस बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम पंचकूला व नगर परिषद कालका, हरियाणा दुग्ध विकास सहकारी संघ व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।