{"_id":"6251e0297f0e471f993d12e9","slug":"preparation-haryana-roadways-will-give-training-to-heavy-license-holders-pkl-office-news-pkl4471822110","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : हरियाणा रोडवेज देगी हेवी लाइसेंस धारकों को प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : हरियाणा रोडवेज देगी हेवी लाइसेंस धारकों को प्रशिक्षण
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज में चालक और परिचालक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को विभाग की तरफ से अब प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा, इसे कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। जब भी विभाग में चालक और परिचालक के पद रिक्त होंगे, तब प्रशिक्षण पा चुके अभ्यर्थियों को विभाग की तरफ से प्राथमिकता दी जाएगी। फिलहाल हरियाणा रोडवेज के पंचकूला डिपो में 134 बसें हैं।
डिपो में करीब 160 चालक और 164 परिचालक हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि डिपो के बेड़े में जल्द ही नई बसों को शामिल किया जाएगा। इससे चालक और परिचालकों की आवश्यकता विभाग को पड़ेगी। समय पर चालक और परिचालक उपलब्ध हो सकें, इसकी विभाग पहले ही तैयारियों में जुट गया है। अब विभाग की तरफ से हैवी चालक लाइसेंस और कंडक्टर लाइसेंस धारकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए योग्य युवाओं को 12 अप्रैल सुबह 10 बजे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ बस स्टैंड पर पहुंचना होगा।
कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर अपलोड होगा
विभाग द्वारा प्रशिक्षण के बाद एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सभी को यह प्रमाण पत्र कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। विभाग को भविष्य में जब भी चालक और परिचालक के पदों पर कर्मचारियों की जरूरत होगी तो प्राथमिकता के तौर पर पहले इन्हीं को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये दस्तावेज ले जाने होंगे साथ
चालक पद के लिए प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। उन्हें अपने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। इसके अलावा तीन साल के अनुभव के साथ हैवी लाइसेंस, आयु 18-42 साल होनी चाहिए और मेडिकल फिटनेस होनी चाहिए। इसके अलावा परिचालक पद के लिए भी सभी योग्यताएं समान हैं। केवल हैवी लाइसेंस की जगह कंडक्टर लाइसेंस होना चाहिए।
युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना विभाग ने बनाई है। इसके लिए योग्य युवाओं को 12 अप्रैल की सुबह 10 बजे जरूरी दस्तावेज लेकर बस स्टैंड पहुंचना होगा। - रविंदर पी पाठक, जीएम, हरियाणा रोडवेज, पंचकूला डिपो।