{"_id":"6177111e1f747e133b18ba9d","slug":"preparation-grand-cultural-program-will-be-held-on-the-eve-of-haryana-day-pkl-office-news-pkl431150464","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर 31 अक्तूबर को सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला के तहत एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ पंचकूला के कलाकारों द्वारा देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति दी जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव विजय वर्धन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दी।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव व सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल भी उपस्थित रहे। आजादी का अमृत महोत्सव अब 15 अगस्त 2022 की जगह 2023 तक मनाया जाएगा। डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव अब 15 अगस्त 2022 की जगह 2023 तक मनाया जाएगा। उन्होंने राज्य के सभी उपायुक्तों को इसके अनुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर एक कैलेंडर भी तैयार करने की योजना है, जिसे प्रदेश के हर घर में पहुंचाया जाएगा। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में दो घंटे का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पूर्व सैनिकों और देश की एकता व अखंडता के लिए शहीद हुए वीर सेनानियों के परिवारजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग भाग लें।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम पंचकूला रिचा राठी, एसडीएम कालका ममता शर्मा, नगराधीश सिमरनजीत कौर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीरूपमा कृष्णन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नीरज शर्मा, डीआईओ सतपाल शर्मा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मारटीना महाजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।