फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation for tender, Municipal Corporation building will be built within nine months of its issue

Panchkula News: टेंडर की तैयारी, जारी होने के नौ माह में बन जाएगा नगर निगम भवन

Sun, 01 Dec 2024 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Preparation for tender, Municipal Corporation building will be built within nine months of its issue
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम का भवन टेंडर होने के बाद नौ माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरी कोशिश है कि जल्द ही लोगों को एक ही छत के नीचे नगर निगम की सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। यह भरोसा पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने दिया।

शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के महापौर और शहर के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने शिरकत की। इस दौरान, पंचकूला के अलग-अलग सेक्टरों से आए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने महापौर से सवाल किए।  अमर उजाला ने बे-भवन नगर निगम शीर्षक से सामुदायिक भवनों में नगर निगम और प्रशासन के कार्यालय बने होने की वजह से लोगों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


संवाद कार्यक्रम के दौरान महापौर ने बताया कि नगर निगम का भवन का काम ठेकेदार ने पूरा नहीं किया, इस कारण ठेका रद्द करना पड़ा। अभी नगर निगम भवन की फिनशिंग का काम रुका हुआ है। अर्बन लोकल बॉडीज विभाग को फाइल भेजी गई है। इसकी मंजूरी मिलते ही काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने बताया कि सेक्टर-17, एमडीसी-6, सेक्टर-28 और 23 की बुकिंग आ रही है जबकि अन्य कम्युनिटी सेंटरों में बुकिंग नहीं हो रही है। सामुदायिक भवनों में लोगों की सुविधा के लिए हाउस टैक्स के काउंटर खोले गए हैं। पंचकूला डीसी की तरफ से सेक्टर-9 कम्युनिटी सेंटर में मलेरिया विभाग का और सेक्टर-28 कम्युनिटी सेंटर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया गया है।

मेयर ने कहा कि लोगों की जरूरतों को देखते हुए एमडीसी-5 कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-20 कम्युनिटी सेंटर का भवन बड़ा करने का टेंडर पास किया गया है। शहर के सेक्टर-5, 7, 11 सहित अन्य कम्युनिटी सेंटर भी बनाए जा रहे हैं। इसमें लोगों को भवन के साथ बड़े कार्यक्रमों शादी-विवाह के अलावा लोगों के लाइब्रेरी, टेनिस कोर्ट सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

महापाैर: कई सामुदायिक भवनों में तो बुकिंग ही नहीं होती आरडब्ल्यूए : पहले सेंटर से कब्जे तो हटवाओ, बुकिंग भी होगी
पंचकूला। महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि सभी सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग नहीं होती है। इसके जवाब में लोगों ने कहा कि कम्युनिटी सेंटर खाली करवाकर ठीक तरीके से बनवाओ तो बुकिंग अवश्य होगी। कार्यक्रम में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने महापाैर से कई सवाल पूछे। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सेक्रेटरी अविनाश मलिक ने कहा कि कम्युनिटी सेंटरों पर कब्जा है।
मेयर ने कहा कि कम्युनिटी सेंटरों का विस्तार कर रहे हैं। इसको जल्द बनाकर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। इस माैके पर सेक्टर-20 में स्पीड ब्रेकर का मामला भी उठा। इस पर मेयर ने कहा कि इस बारे में शिकायत दें। इसे हटाया जाएगा। पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने बताया कि मीटिंग के लिए किसी कम्युनिटी सेंटर में जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि लिखित मांग की जाए। इस सुविधा को फ्री में आरडब्ल्यूए को देने का प्रयास करेंगे।
सेक्टर-15 के प्रेसिडेंट सुनील वशिष्ठ ने बताया कि ईपीसीएम ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट के स्लॉट बुक रहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कम्युनिटी सेंटर पर यह बैडमिंटन कोर्ट बनाए जा रहे है। सेक्टर -25 की समाजसेवी पुष्पा सिंगरोहा ने कम्युनिटी सेंटर की सफाई और रिपेयर का मामला उठाया। वार्ड नंबर -7 की पार्षद उषा रानी ने कहा कि चार साल से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सेंटर नहीं बना है।

इस पर मेयर ने कहा कि जगह अगर उपलब्ध होगी तो कम्युनिटी सेंटर बना दिया जाएगा। नितिन कुमार ने सभी जगह कम्युनिटी सेंटर अपडेट करने की मांग की। कार्यक्रम में भगत सिंह जागृति मंच के अध्यक्ष जगदीश भगत सिंह ने रोड पर गाड़ी धुलने के मामले में चालान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed