फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Deputy Commissioner held a review meeting to deal with the third wave of Corona, gave instructions to the officers

तैयारी : उपायुक्त ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

Wed, 07 Jul 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Deputy Commissioner held a review meeting to deal with the third wave of Corona, gave instructions to the officers
पंचकूला। कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रहीं तैयारियों को लेकर उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड को फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना अति आवश्यक है। उन्होंने पुलिस विभाग, शहरी स्थानीय निकाय और नगर निगम के अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये। पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर प्रतिदिन पुलिस 100 से 150 के बीच चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक पुलिस द्वारा कुल 34 हजार के आसपास चालान लिए जा चुके हैं। उपायुक्त ने निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह को निर्देश दिए कि वे नगर निगम क्षेत्र में पुलिस की सहायता से लोगों द्वारा मास्क पहनना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीज व उनके परिजन जिनसे इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पतालों द्वारा अधिक राशि वसूली गई है, वह अपनी शिकायत अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय में दे सकते हैं। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, सिविल सर्जन जसजीत कौर, सहायक श्रमायुक्त पंचकूला नवीन शर्मा सहित जिला प्रशासन के संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed