फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: 602 beds in government and private hospitals reserved for Kovid patients: Deputy Commissioner

तैयारी : सरकारी और निजी अस्पतालों में 602 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित: उपायुक्त

Fri, 14 Jan 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Preparation: 602 beds in government and private hospitals reserved for Kovid patients: Deputy Commissioner
पंचकूला। जिला प्रशासन कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में बेड के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों के स्टॉक और ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त महावीर कौशिक ने यह जानकारी पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को उनकी अध्यक्षता में चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में दी। बनवारी लाल पुरोहित ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली के उपायुक्तों के साथ बैठक कर ट्राइसिटी में कोविड की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में पीजीआई चंडीगढ़, गर्वनमेंट अस्पताल सेक्टर-16 चंडीगढ़ और जीएमसीएच सेक्टर-32 के वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी भाग लिया। उपायुक्त ने बताया कि पंचकूला में छह कोविड केयर सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसमें मरीजों के लिए 284 बेड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सरकारी और निजी अस्पतालों में 602 बेड, कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। महावीर कौशिक ने बताया कि जिले में विशेष रूप से कोविड उपयुक्त व्यवहार की पालना सुनिश्चित करवाने के साथ-साथ कोविड टीकाकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोविड नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए घटना कमांडर्स, डॉक्टरों और पुलिस विभाग के कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। 1 दिसंबर 2021 से लेकर अब तक 3539 चालान किए गए हैं, जिससे 17 लाख 69 हजार 500 रुपये की राशि वसूली गई है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में कोविड वैक्सीन की 109 प्रतिशत पहली डोज और 99.4 फीसदी दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार 15 से 18 वर्ष के कुल 40 हजार बच्चों में से 17 हजार 282 बच्चों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला में छह कोविड केयर सेंटर स्थापित
महावीर कौशिक ने कहा कि पंचकूला के अस्पतालों में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में 300 एलपीएम और कालका में 133 एलपीएम का पीएसए प्लांट शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि कल 2565 लोगों के सैंपल लिए गए थे, उनमें 734 लोग संक्रमित मिले हैं। बैठक में उप सिविल सर्जन डॉ. स्नेह, कोविड वैक्सीनेशन की नोडल अधिकारी डॉ. मीनू सासन और कोविड ट्रेसिंग की नोडल अधिकारी डॉ. मनकीरत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed