{"_id":"6b0c8b5471747c8e0e03f2f2","slug":"pregabalin-will-be-provided-only-upon-presentation-of-a-doctors-prescription-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1186215-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डॉक्टर की पर्ची दिखाने पर ही मिलेगी प्रीगैबलिन की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डॉक्टर की पर्ची दिखाने पर ही मिलेगी प्रीगैबलिन की दवा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में प्रीगैबलिन दवा को लेकर केमिस्ट एसोसिएशन ने अपना फैसला बदल लिया है। अब डॉक्टर की पर्ची और आईडी प्रूफ दिखाने पर मरीजों को केमिस्ट की दुकानों से यह दवा मिल सकेगी। एसोसिएशन ने पहले प्रीगैबलिन की बिक्री बंद करने का फैसला लिया था लेकिन अब इसे वापस ले लिया गया है। इससे उन मरीजों को राहत मिलेगी जिन्हें डॉक्टर की सलाह पर इस दवा की जरूरत है।
बठिंडा में केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान अशोक बालियांवाली ने कहा कि पिछले महीने सरकार की दुकानों पर जांच और कार्रवाई के विरोध में एसोसिएशन ने विशेष अनुमति वाली दवाओं की बिक्री एवं खरीद बंद कर दी थी। हालांकि आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए बाद में इन दवाओं की खरीद-फरोख्त और बिक्री दोबारा शुरू कर दी गई।
इसी महीने राज्य सरकार ने भी दवाओं के दुरुपयोग पर लगाम लगाने के लिए राज्य में अब पूर्व अनुमति के बिना 75 एमजी से अधिक क्षमता वाली प्रीगैबलिन दवा की बिक्री पर रोक लगा दी थी। दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग और युवाओं पर इसके संभावित दुष्प्रभावों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
नशा विरोधी मुहिम से जुड़े एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद ही फार्मा दवाओं के दुरुपयोग को लेकर चिंता बढ़ गई है। यही कारण है कि सरकार ने इनकी बिक्री को लेकर भी सख्ती की थी।