फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Power lifting player who went to Haridwar to take Kanwad died by drowning in Ganga

Panchkula News: कांवड़ लेने हरिद्वार गए पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी की गंगा में डूबने से माैत

Thu, 24 Jul 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Power lifting player who went to Haridwar to take Kanwad died by drowning in Ganga
बरवाला। क्षेत्र के गांव बतौड़ से डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गए एक 26 साल के युवक की नहाते समय गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक वीरेंद्र पावर लिफ्टिंग का बेहतरीन खिलाड़ी था और उसने इसी साल विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक जीते थे। वीरेंद्र के अचानक देहांत से पूरे गांव बतौड़ और आसपास के इलाके में शोक है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बताैड़ का 26 साल का युवक वीरेंद्र उर्फ वीरू गांव के युवकों के साथ हरिद्वार डाक कांवड़ लेने गया था। मंगलवार को गंगा में नहाते समय वह अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया और डूब गया। उसके साथ गए अन्य साथियों और वहां पर मौजूद गोताखोरों ने वीरेंद्र को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण वह उसको नहीं बचा पाए। मृतक वीरेंद्र का शव बुधवार को परिजनों को कनखल से मिला है। उसका शव लेने के लिए परिवार और गांव के लोग कनखल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed