{"_id":"576ee4d04f1c1be763b49143","slug":"power-crisis-protest-against-power-crisis-locked-at-power-house-raipurani-protest-raipurani","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने पावर हाउस पर ताला जड़ा, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने पावर हाउस पर ताला जड़ा, नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। वह इकट्ठे होकर रायपुररानी स्थित 66 केवी पावर हाउस पर पहुंच गए। जहां अधिकारियों से बिजली समस्या को लेकर बात करने की कोशिश की, लेकिन जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उग्र प्रदर्शन पर उतर आए। ग्रामीणों ने पावर हाउस पर ताला जड़कर नारेबाजी की।
पावर हाउस पर प्रदर्शन कर रहे गांव फिरोजपुर, भांवली के किसानों ने बताया कि इस समय जीरी की फसल लगाने का समय है। इसके लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन बिजली कटौती के चलते ट्यूबवेल से पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं होगी वह ताला खोलने नहीं देंगे।
वहीं प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी वृषभान पहुंचे और ग्रामीणों को समझा ताला खुलवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। किसानों का कहना था कि गांवों में महज एक से दो घंटे की बिजली सप्लाई दी जा रही है। थाना प्रभारी की सूचना पर मौके पर एसीपी प्रमोद शर्मा और बिजली निगम के एसडीओ रविंद्र ढाकला पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आठ घंटे बिजली सप्लाई देने का वादा करके ताला खुलवाया।
विज्ञापन
उधर, कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि किसानों को फसल बुआई के समय बिजली न उपलब्ध करवाना घोर अन्याय है। व किसानों को कर्जे में दबाना है उन्होनें कहा कि यदि विभाग ने जल्द ही समस्या का हल न किया तो वह खुद किसानों के साथ सरकार व विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। किसान क्लब के सदस्य बहादुर ककराली ने बताया कि गर्मी में किसान अपने खेत में जीरी की फसल लगाते हैं, लेकिन निगम शेड्यूल के अनुसार बिजली न देकर शोषण करने पर जुटा है।