फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Postmortem report: Dr. Manaswini died due to breaking of more than thirty bones.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट : तीस से अधिक हड्डियां टूटने से डॉ. मनस्विनी की हुई मौत

Mon, 23 Dec 2024 01:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 23 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Postmortem report: Dr. Manaswini died due to breaking of more than thirty bones.
सेक्टर-28 पंचकूला के श्मशानघाट में हुआ अंतिम संस्कार, मां के नहीं थम रहे थे आंसू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस लाइन में रहने वाली प्रिंसिपल की बेटी डाॅ. मनस्विनी मौत सिर में गहरी चोट लगने के कारण हुई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरे शरीर की तीस से अधिक हड्डियां टूटने का जिक्र है। बताया गया है कि डाॅ. मनस्विनी के सिर, गला, दोनों पैर, दोनों बाजू सहित पूरे शरीर की हड्डियां टूटी मिली हैं।
रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने डेडबाडी परिजनों को सौंप दी। वहीं डॉ. की विसरा रिपोर्ट जांच के लिए मधुबन लैब में भेजी गई है। रविवार को हुए पोस्टमार्टम के दौरान डाॅ. मनस्विनी के दोस्तों व पड़ोसियों का मोर्चरी के बाहर तांता लगा रहा। जानकारी के आधार पर डाॅ. बेटी की मौत छठी मंजिल की छत पर बनी तीन फीट की बाउंड्री वॉल पर बैठने की कोशिश के दौरान संतुलन खोने पर गिरने से हुई है। विवेचना अधिकारी योग ध्यान ने बताया कि मृतक डाॅ. मनस्विनी का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है, जिसका डाटा पुलिस खंगाल रही है। डाॅ. बेटी का अंतिम संस्कार सेक्टर-28 पंचकूला के श्मशानघाट पर किया गया। इस दौरान उनकी मां उपासना बेसुध नजर आईं। पुलिस लाइन में बने आवास पर रिश्तेदारों का दिनभर तांता लगा रहा। लोगों से मिलते वक्त उनकी आंखों से लगातार आंसू बहते रहें।
विज्ञापन


मां के साथ ही काॅलेज जाना चाहती थी बेटी

डाॅ. मनस्विनी के मामा दीपक ने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 में एमडी फॉरेंसिक साइंस में दाखिला लिया था। शनिवार को सुबह मां के साथ ही वह काॅलेज जाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने से मां से साथ चलने की जिद की। मां तैयार होने के लिए चली गई और बेटी कमरे से बाहर निकलकर छत पर टहलने चली गई। मनस्विनी जिस जगह से छत से नीचे फिसलकर गिरी थी, वहां पर ईंट भी रखी थी। उसे देखकर यही लग रहा है कि बेटी बाउंड्री वॉल पर बैठने की कोशिश कर रही थी और बैलेंस बिगड़ने की वजह से छत से नीचे गिर गई। इससे यह एक हादसा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत से गिरकर हुई डॉ. मनस्विनी की मौत
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर योगध्यान ने बताया कि छत पर तीन फीट ऊंची बाउंड्री वॉल पर बैठते वक्त शरीर का बैंलेंस बिगड़ने से गिरकर डॉ. मनस्विनी की मौत हुई है। डाॅ. मनस्विनी का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। उसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गहरी चोटें दोनों पैर में फैक्चर होने का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed