{"_id":"5eebc71a8ebc3e42c204973d","slug":"positive-samples-coming-from-outside-korana-in-kalka-pinjore-12-pkl-office-news-pkl3786017123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आने वालों के सैंपल आए पॉजिटिव, कालका-पिंजौर में 12 को कोराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आने वालों के सैंपल आए पॉजिटिव, कालका-पिंजौर में 12 को कोराना
विज्ञापन
कालका। अनलॉक-1 शुरू होने के साथ ही कालका-पिंजौर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के केसों में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। इसमें अधिकांश बाहरी राज्यों से आने वाले लोग पॉजिटिव हैं। बढ़ते कोरोना रोगियों की संख्या देखकर प्रशासन के हाथपांव फूल गए हैं। वीरवार को कालका के नौ जबकि पिंजौर के तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
कालका एसडीएच से मिली जानकारी के अनुसार कालका की शर्मा कालोनी के दो, शक्ति नगर के दो, गांधी लाइब्रेरी का एक, अहाता मुरारी लाल का एक, राम नगर का एक, परेड मोहल्ले के दो, पिंजौर के डालूवाल का एक, कौशल्या हट्स का एक जबकि बिटना कालोनी पिंजौर का एक मामला सामने आया है।
कालका हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ. धर्मेंद्र का कहना है कि शर्मा कालोनी के दोनो संक्रमित उसी एरिया के हैं, जहां रविवार को एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उक्त महिला फरीदाबाद से कालका आई थी। महिला का स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल लिया गया था। इससे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने उस दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उसके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए थे। जिनकी रिपोर्ट वीरवार को मिली है। वहीं शक्ति नगर में भी दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी ट्रेवल हिस्ट्री लुधियाना की है। वे 13 जून को कालका पहुंचे थे। गांधी लाइब्रेरी के नजदीक बिहार से 14 जून को ट्रेन से लौटे एक शख्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। अहाता मुरारीलाल से 10 जून को दिल्ली से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। राम नगर से 11 जून को दिल्ली से लौटी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परेड मोहल्ला में 15 जून को दिल्ली से लौटे दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
वहीं पिंजौर डालूवाल के एक व्यक्ति जोकि 13 जून को दिल्ली से लौटा था और कौशल्या हट्स की एक महिला जोकि 13 जून को दिल्ली से लौटी थी सहित बिटना कालोनी के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कालका एसडीएच से बताया कि इन सभी संक्रमितों के सैंपल सोमवार और मंगलवार को लिए थे।
जहां यह मामले आए हैं वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा संक्रमितों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। उक्त एरिया को सैनिटाइज किया गया है। यदि कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो उसकी सूचना प्रशासन को देनी चाहिए। मास्क न पहनने वालों के चालान काटे जाएंगे। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की है। -राकेश संधू, एसडीएम कालका