फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Politics: JJP called the mayor a puppet, Congress called a dummy

राजनीति: जजपा ने मेयर को कठपुतली, कांग्रेस ने बताया डमी

Sun, 14 Nov 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Politics: JJP called the mayor a puppet, Congress called a dummy
पंचकूला। प्रदेश में भाजपा और जजपा की गठबंधन सरकार है। लेकिन, पंचकूला जिले में यह गठबंधन सिर्फ नाम का साबित हो रहा है। भाजपा नेताओं की कार्यप्रणाली से नाखुश जजपा नेताओं के तेवर उग्र हो गए हैं और वह लगातार हमला कर रहे हैं। जजपा नेताओं के रवैये से भाजपा नेताओं की चिंताएं बढ़ गई हैं। शनिवार को जजपा नेताओं ने सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मेयर और निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस की।
विज्ञापन

इसमें जजपा नेताओं ने मेयर कुलभूषण गोयल और निगम अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। जजपा नेताओं ने तो मेयर को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की कठपुतली करार दिया। वहीं, कांग्रेसी पार्षदों ने भी सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में कांफ्रेंस कर मेयर को डमी बताया। इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि मेयर और निगम अधिकारी नियमों की अनदेखी कर पार्टी के चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने का काम रहे हैं। इसी कारण वह एजेंडा तैयार करने से पहले पार्षदों से सुझाव तक नहीं मांग रहे हैं। सदन की बैठक में भी धक्केशाही कर रहे हैं। दोनों पार्टी के नेताओं का आरोप है कि कुलभूषण गोयल तो मेयर नाम के हैं काम के नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed