फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Politics heats up in Punjab on loan waiver of farmers

राहुल गांधी के बयान पर पंजाब में गरमाई सियासत

Mon, 01 Nov 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Politics heats up in Punjab on loan waiver of farmers
गोवा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से किसानों के कर्ज माफी पर दिए बयान को लेकर पंजाब में राजनीति गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल ने राहुल गांधी के इस बयान पर आपत्ति जताई है। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से किसानों के कर्ज माफी संबंधी रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि गोवा में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने बयान दिया है कि कर्ज माफ करने के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा।
विज्ञापन

सरकार बनने के बाद इस इस वादे को पूरा भी किया गया। पंजाब जाकर इस बात को कंफर्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो वादे किए जाते हैं, वो पूरे भी किए जाते हैं। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी के इस बयान पर तंज किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से इस मामले में पूरी और बिना शर्त कर्ज माफी की रिपोर्ट मांगी है। जिसके बारे में उन्होंने 2017 में पंजाब के किसानों से वादा किया था। सुखबीर ने राहुल गांधी से पूछा है कि पंजाब में किन किसानों का कितना कर्ज माफ किया गया है, इसकी जानकारी सार्वजनिक करने के लिए पंजाब सरकार को निर्देश देने को कहा है।
विज्ञापन

चुनाव में कर्ज माफी बनेगा मुद्दा
पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसानों का कर्ज माफी मुद्दा बनने वाला है। इससे पहले 2017 में कांग्रेस सरकार के द्वारा घोषणा पत्र में सरकारी और गैर सरकारी बैंकों के साथ ही सहकारी और आढ़तियों का कर्ज माफ करने का वादा किया गया था। विपक्ष इससे पहले भी इस मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेरते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed