फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Politics: Former minister Chaudhary Sher Singh's granddaughter joined BSP, BSP district in-charge Pawan Randhawa joined the party

राजनीति : पूर्व मंत्री चौधरी शेर सिंह की नातिन ने बसपा का दामन थामा, बसपा जिला प्रभारी पवन रंधावा कराया पार्टी ज्वाइन

Sun, 26 Dec 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Politics: Former minister Chaudhary Sher Singh's granddaughter joined BSP, BSP district in-charge Pawan Randhawa joined the party
पंचकूला। पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी शेर सिंह की नातिन संहिता चौधरी ने शनिवार को बहुत समाज पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें पंचकूला जिला प्रभारी पवन रंधाना ने पार्टी में शामिल करवाया। उनके साथ वंशिका गुप्ता, संदीप, कुकी, रूबल दाता, जॉन दाता, अमन दाता ने बसपा की नीतियों से प्रभावित होकर कदम से कदम मिलाकर साथ चलने की घोषणा की। बसपा पदाधिकारी पार्टी की मजबूती के लिए लगातार सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इसी के अंतर्गत शनिवार को सेक्टर-15 स्थित रविदास भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बसपा के प्रदेश प्रभावी महेंद्र कुराड़ बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

पंचकूला जिला शहरी अध्यक्ष अनिल पंगोत्रा ने प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुराड़ का स्वागत किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर कहा कि जिला प्रभारी पवन रंधावा एवं जिला शहरी अध्यक्ष अनिल पंगोत्रा का पार्टी के प्रति समर्पण काबिले तारीफ है। संहिता चौधरी ने कहा मे बसपा की मजबूती के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगी। पवन रंधावा एवं अनिल पंगोत्रा ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि कालका-पिंजौर नगर परिषद चुनाव की रणनीति तैयार कर ली गई है। बसपा हर वार्ड मे उमीदवार उतारेगी। इसके अलावा चेयरमैन पद का उम्मीदवार भी तय कर लिया गया है।
विज्ञापन

बसपा अगले सप्ताह बजाएगी चुनावी बिगुल
जिला शहरी अध्यक्ष अनिल पंगोत्रा एवं जिला प्रभारी पवन रंधावा ने कार्यक्रम को दौरान बताया कि वह एक सप्ताह नगर परिषद चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकेंगे। प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुराड़ ने सभी का कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस मौके पर मोहन लाल कोट, धर्मपाल, सुरेश, राम स्वरूप, पाल सिंह, रोशन लाल कोचर, रामायण प्रसाद, राजकुमार, करनैल माणक्या मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed