{"_id":"613d0f8e8ebc3e7fd851ab97","slug":"politics-bjp-government-farmer-and-backward-class-friendly-kamboj-bjp-obc-morcha-state-president-karnadev-kamboj-addressed-the-workers-pkl-office-news-pkl426459081","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति : भाजपा सरकार किसान और पिछड़ा वर्ग हितैषी : कांबोज, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति : भाजपा सरकार किसान और पिछड़ा वर्ग हितैषी : कांबोज, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने कहा कि केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग एवं किसान हितैषी है। कांबोज शनिवार को भाजपा पंचकूला की ओबीसी मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां केंद्र सरकार ने मेडिकल शिक्षा में पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया, वहीं मोदी के मंत्री मंडल में 27 ओबीसी मंत्रियों को शामिल करना यह दर्शाता है कि भाजपा की केंद्र सरकार पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्प है।
केंद्र सरकार द्वारा रबी की फसलों में भारी वृद्धि करना, किसानों की आय दोगुना करने की तरफ एक सराहनीय कदम है। बैठक से पहले कांबोज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में गन्ने का सर्वाधिक मूल्य हरियाणा में है। प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हितैषी है। पंजाब सरकार ने चार साल बाद चुनाव के मौके पर आकर गन्ने का मूल्य बढ़ाया है, वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार प्रति वर्ष गन्ने का भाव बढ़ा रही है।
इस कारण यह भाव आज देश में सभी प्रदेशों से ज्यादा है। मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश सैन ने भी संबोधित किया। सर्वप्रथम ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील धीमान ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया व मोर्चा की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर मोर्चा के महामंत्री पवन सैनी व कश्मीरा सिंह, उपाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग, ओबीसी मोर्चा मीडिया प्रमुख कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।