फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Political turmoil for the mayoral ticket, with three prominent names emerging, including the Sharma trio.

Panchkula News: मेयर पद के टिकट के लिए सियासी उबाल, तीन बड़े नाम आए सामने, शर्मा तिकड़ी भी मैदान में

Fri, 17 Apr 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Political turmoil for the mayoral ticket, with three prominent names emerging, including the Sharma trio.
कुलभूषण गोयल, डॉ. प्रदीप गोयल, अमित जिंदल के बीच कड़ा मुकाबला
विज्ञापन

सेक्टर-2 स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पंचकमल में दिनभर चुनावी गहमागहमी का आलम

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम चुनाव की रणभेरी बजते ही पंचकूला की सियासत में गउबाल आ गया है। वीरवार को सेक्टर-2 स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पंचकमल में दिनभर चुनावी गहमागहमी रही। पार्टी की ओर से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू होते ही मेयर और पार्षद पद के दावेदार अपने लाव-लश्कर के साथ शक्ति प्रदर्शन करने पहुंचे।
मेयर पद की प्रतिष्ठित कुर्सी के लिए पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, डॉ. प्रदीप गोयल, अमित जिंदल, दीपक शर्मा, योगेश्वर शर्मा और अजय शर्मा ने पार्टी नेतृत्व को औपचारिक आवेदन सौंपकर अपनी दावेदारी ठोक दी है। वहीं वार्ड नंबर 14 से वरिष्ठ नेता सुशील गर्ग नरवाना ने पार्षद पद के लिए ताल ठोकते हुए अपना आवेदन दिया। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ और नारेबाजी से भाजपा कार्यालय चुनावी रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया।
विज्ञापन


जीतने की क्षमता और साफ इमेज को ही तवज्जो
भाजपा की जिला इकाई अब इन आवेदनों की छंटनी और समीक्षा करेगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि टिकट के चयन में केवल जीतने की क्षमता और साफ इमेज को ही तवज्जो दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल बनाम गोयल...
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मेयर की टिकट के लिए पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल और डॉ. प्रदीप गोयल, अमित जिंदल का पलड़ा फिलहाल भारी नजर आ रहा है। तीनों ही खेमों में अपनी पकड़ मजबूत बताई जा रही है। वहीं आवेदन करने वालों में तीन शर्मा दिग्गजों ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है। पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और अजय शर्मा के पास संगठन का लंबा अनुभव है। वहीं दीपक शर्मा की संघ में गहरी पैठ है। दूसरी ओर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में आए योगेश्वर शर्मा भी अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर रहे हैं।

वार्ड 14 में सुशील गर्ग का दबदबा
पार्षद पद के लिए वार्ड 14 से सुशील गर्ग नरवाना को सबसे सशक्त उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। उनके साथ मौजूद समर्थकों की संख्या ने उनकी संगठनात्मक मजबूती को साफ तौर पर दर्शाया।


संगठन की अग्निपरीक्षा
अब सबकी नजरें पार्टी हाईकमान के फैसले पर टिकी हैं। भाजपा के लिए चुनौती उन पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं और नए आए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की है जो मेयर पद की दौड़ में शामिल हैं। आने वाले कुछ दिनों में स्क्रीनिंग कमेटी इन नामों पर अंतिम मुहर लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed