फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police will interrogate seven accused in the case of 10 acres of land, statements will be recorded

10 एकड़ जमीन के मामले में सात आरोपियों से पूछताछ करेगी पुलिस, बयान होंगे रिकार्ड

Mon, 15 Nov 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police will interrogate seven accused in the case of 10 acres of land, statements will be recorded
पंचकूला। पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स की करीब 10 एकड़ कामर्शियल जमीन बिना हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की मंजूरी के छह लोगों के नाम कर दी गई है। लैंड एक्विजिशन ऑफिस (एलएओ) के कर्मचारियों की मिलीभगत से यह जमीन ज्ञानचंद, अशोक कुमार, सुमित, सुशीला देवी, हरदेवी और सत्यावती को गई है। इस मामले में सेक्टर-7 पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अब इस मामले में सातों आरोपियों के बयान रिकार्ड करेगी। पुलिस ने बताया कि कार्यालय कर्मचारी समेत ज्ञानचंद, अशोक कुमार, समित, सुशीला देवी, हरदेवी और सत्यावती पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एचएसवीपी के ईओ राकेश संधू की तरफ से दी गई शिकायत में बताया कि सेक्टर-27 में बिना एचएसवीपी की मंजूरी के एलएओ ने जमीन की अलॉटमेंट कर दी। इसकी जानकारी एचएसवीपी के अधिकारियों और इंजीनियरिंग विंग को नहीं थी। ऐसे में अब चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ने विभागीय जांच के आदेश दिए। इसमें शामिल अन्य कर्मियों की भी जांच की जाएगी। सेक्टर-7 थाना पुलिस प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि एचएसवीपी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ने पिंजौर के सेक्टर-27, 28 के सेक्टरों की प्लाटिंग को लेकर मीटिंग बुलाई थी। मीटिंग के दौरान पता चला कि सेक्टर-27 में 10 एकड़ जमीन लैंड एक्विजिशन ऑफिस (एलएओ) ने इंतकाल के लिए फर्जी एनओसी जारी की थी। फर्जी एनओसी लेटर मीटिंग में लाने को कहा तो एनओसी की पूरी फाइल नहीं मिली। इस पर ईओ की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed