फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police vigilance tightened around Harimandir Sahib on Ghalughara anniversary

Panchkula News: घल्लूघारा बरसी पर हरिमंदिर साहिब के आसपास पुलिस का पहरा सख्त

Tue, 03 Jun 2025 10:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Police vigilance tightened around Harimandir Sahib on Ghalughara anniversary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में छह जून को मनाई जा रही आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर पैदा पंथक विवाद के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसके चलते श्री हरिमंदिर साहिब को आने जाने वाले रास्ते और गरियाला को पुलिस छावनी में तब्दील किया जा रहा है। जगह जगह पुलिस नाके व बेरीकेड लगा दिए गए हैं।

संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ और दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की जा रही है। पंजाब पुलिस के साथ पुलिस नाकों पर रैपिड एक्शन फोर्स, महिला पुलिस और पंजाब पुलिस के ब्लैक कैट कमांडो तैनात किए गए है। श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास भारी पुलिस बल सिविल और वर्दी में तैनात कर दी गई है। उधर, परिसर के अंदर बड़ी संख्या में पंजाब पुलिस और महिला पुलिस के कर्मचारी सिविल ड्रेस में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मचारियों को नजदीकी जिलों से बुलाकर अमृतसर में तैनात किया जा रहा है। दो हजार पुलिस कर्मियों कोो आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के कार्यक्रम के दौरान तैनात किया गया है। श्री दुर्ग्याणा मंदिर के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है।अमृतसर के पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर शहर में पूरे सुरक्षा प्रबंध किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed