{"_id":"68efc260a1320e3c410e8ea6","slug":"police-took-out-a-flag-march-in-faridkot-city-panchkula-news-c-67-1-spkl1008-101272-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फरीदकोट शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फरीदकोट शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Wed, 15 Oct 2025 09:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीएसपी तरलोचन सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
इसमें सिटी थाना क्षेत्र के अधिकारी, एआरपी टीमें, ट्रैफिक कर्मी, पीसीआर टीमों समेत लगभग 150 पुलिस जवान शामिल हुए। यह मार्च थाना सिटी फरीदकोट से शुरू होकर भाई घनैया चौक, घंटाघर चौक, जुबली चौक क्षेत्रों से होकर गुजरा। डीएसपी ने बताया कि एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन की निगरानी में जिले में सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस द्वारा नाकाबंदी, गश्त और सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और त्योहारों के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना है।