फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police tightened screws on criminal elements in lockdown

हरियाणा पुलिस ने लॉकडाउन में अपराधियों पर कसा शिकंजा, 3 मोस्टवांटेड 21 इनामी बदमाश दबोचे

Mon, 18 May 2020 02:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 18 May 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police tightened screws on criminal elements in lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
हरियाणा पुलिस ने लॉकडाउन में आपराधिक तत्वों पर तेजी से शिकंजा कसा है। जिला पलवल, नूंह व फरीदाबाद पुलिस कमिश्नरी में 3 मोस्टवांटेड, जघन्य अपराध में संलिप्त 21 इनामी बदमाश, 61 उद्घोषित अपराधी, 40 बेल जंपर्स को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ-साथ दिल्ली, एनसीआर और उत्तरप्रदेश में 15 से अधिक एटीएम चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय एटीएम लूट गैंग का भी पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस टीम ने लॉकडाउन के दौरान राज्य में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आपराधिक तत्वों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। पलवल में पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ये हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती आदि के 18 मामलों में उत्तर प्रदेश की मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल थे। यूपी पुलिस के दो मोस्टवांटेड की गिरफ्तारी पर 25,000-25,000 रुपये और एक अपराधी पर 15000 रुपये का इनाम घोषित था। 24 मार्च से 13 मई 2020 के बीच पलवल जिले में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल 115 अन्य आरोपियों को भी काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विर्क ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से नूंह की पुलिस ने जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार 21 इनामी बदमाश, जिन पर 500 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक का इनाम घोषित था, को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है। विशेष पखवाड़ा अभियान चलाकर, नूंह पुलिस ने 61 उद्घोषित अपराधियों और 40 बेल जंपर्स को सलाखों में भेजने में सफलता हासिल की है।


एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन विदेशी नाईजीरियन नागरिकों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 421 ग्राम हेरोइन बरामद की है। फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक अंतरराज्यीय एटीएम लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में 15 से ज्यादा एटीएम उखाड़ने की वारदातों को अंजाम दे चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed