फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police stopped AAP workers going to gherao Haryana Governor House

Haryana: गवर्नर हाउस का घेराव करने जा रहे AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Wed, 15 Feb 2023 03:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला (चंडीगढ़)
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला (चंडीगढ़) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 03:47 PM IST
सार

 जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ मामले बीजेपी के मंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई नहीं होने पर आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आप और पुलिस जवानों के बीच  हाउसिंग बोर्ड पर  धक्का मुक्की हुई। 

विज्ञापन
Police stopped AAP workers going to gherao Haryana Governor House
आप कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के मंत्री संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच से  छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित गवर्नर हाउस का घेराव करने जा रहे थे। आप पार्टी के सदस्य और नेता सेक्टर-5 धरनास्थल पर इकट्ठा हुए । इसके बाद वह हाउसिंग बोर्ड पर पहुँचे। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस और आप नेताओं के बीच धक्का मुक्की हो गई। इसके बाद आप पार्टी के नेता बैठ गए।

विज्ञापन




आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश्वर शर्मा ने कहा कि  उत्तरी जोन के सभी कार्यकर्ता एवं नेता आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता  अनुराग ढांडा  के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि सरकार यौन शोषण के आरोपी खेल मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की बजाए उसका बचाव करने में लगी है।
विज्ञापन




ऐसे गंभीर आरोपों के बावजूद भी संदीप सिंह क्यों खेल संघ के अध्यक्ष और मंत्रिमंडल का हिस्सा बने हुए हैं । योगेश्वर शर्मा ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सभा में संदीप सिंह को आमंत्रित नहीं किया गया इससे साफ जाहिर है की भाजपा को इस मामले की गंभीरता  बारे में भलीभांति परिचित है,फिर भी ना जाने क्यों सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही और तुरंत कोई प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के उत्तरी जोन के सभी कार्यकर्ता एवं नेताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया। इस मौके पर आप नेता ईश्वर सिंह ,ओमप्रकाश गुर्जर, रंजीत उप्पल, सुशील मेहता ,पूजा शर्मा, योगी मथुरिया, वीनस ढाका,विकास सनिक, कैप्टन अमरजीत सिंह, आर्य सिंह जियालाल एवं अनेक नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed