{"_id":"67afa61fc76e6d4159017fb4","slug":"police-station-in-charge-outpost-and-crime-branch-in-charge-got-67-challan-cutting-machines-panchkula-news-c-87-1-pk11006-119644-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: थाना प्रभारी, चौकी और क्राइम ब्रांच इंचार्ज को मिलीं चालान काटने की 67 मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: थाना प्रभारी, चौकी और क्राइम ब्रांच इंचार्ज को मिलीं चालान काटने की 67 मशीनें
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में लूट, स्नैचिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन की रोकथाम के लिए शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक ने जिले के सभी प्रभारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में शामिल सभी थाना व चौकी प्रभारी और क्राइम ब्रांच टीम को चालान काटने की 67 मशीनें दी गईं। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इन मशीनों के साथ प्रभारी गश्त कर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखेंगे। चेकिंग करके कार्रवाई भी करेंगे।
डीसीपी ने कहा कि थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज क्षेत्रों में सक्रिय गश्त करेंगे और विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट वाले, ट्रिपल राइडिंग करने वाले व संदिग्ध वाहनों पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि अपराधों पर लगाम लगाने और यातायात नियमों के सख्त पालन के लिए यह पहल आवश्यक है। थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक सक्रियता दिखाएं और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करें।