फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police reunited the girl who went to Bihar after getting angry with her home, to her family.

Panchkula News: घर से नाराज होकर बिहार गई किशोरी को पुलिस ने परिवार से मिलवाया

Thu, 06 Feb 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Police reunited the girl who went to Bihar after getting angry with her home, to her family.
पंचकूला। घर से नाराज होकर बिहार गई किशोरी को कालका पुलिस ने आठ माह बाद सुरक्षित परिवार से मिलवाया है। एएसआई संदीप और एएसआई सुनीता ने साइबर सेल की मदद से किशोरी की तलाश की। परिवार ने थाना कालका में लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में तकनीकी संसाधनों और जमीनी स्तर पर की गई जांच के आधार पर पुलिस टीम ने बिहार में लड़की की मौजूदगी का सुराग लगाया। तत्परता दिखाकर पुलिस टीम ने बिहार जाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर लड़की को सकुशल पंचकूला लेकर आई। लड़की के परिवार वाले बेटी की सकुशल वापसी पर खुश हैं। कालका थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रीतम ने कहा कि इस तरह के मामलों में पुलिस हरसंभव प्रयास करती है ताकि लापता व्यक्तियों को जल्द से जल्द उनके परिवार से मिलाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed