{"_id":"6af624dd5161eeaa7e0f9bbb","slug":"police-returned-a-lost-bag-and-mobile-phone-setting-an-example-of-honesty-panchkula-news-c-87-1-pan1011-143636-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुलिस ने लौटाया खोया बैग और मोबाइल, ईमानदारी की पेश की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुलिस ने लौटाया खोया बैग और मोबाइल, ईमानदारी की पेश की मिसाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए दो अलग-अलग घटनाओं में खोया हुआ मोबाइल और जरूरी सामान से भरा बैग उनके मालिकों को सुरक्षित लौटा दिया। पहली घटना पुराना पंचकूला की है, जहां चंडीगढ़ के दो युवकों का बाइक से जाते समय मोबाइल फोन गिर गया। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एएसआई बलकार सिंह को मोबाइल मिला। उन्होंने मालिकों की पहचान कर उनसे संपर्क किया और फोन वापस लौटा दिया। दूसरी घटना रायपुररानी के मौली पुलिस चौकी के पास पेट्रोल पंप की है। गश्त के दौरान होमगार्ड विकास को सडक़ पर एक बैग मिला, जिसमें मोबाइल, नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने मोबाइल के जरिए मालिक का पता लगाकर उसे सामान सहित बैग लौटा दिया। बैग का मालिक अंबाला से पत्नी के साथ भैयादूज पर पंचकूला आया था। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने दोनों पुलिसकर्मियों की ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है।