{"_id":"68b34c27cee68348a903bb87","slug":"police-raided-a-gambling-den-by-posing-as-fake-customers-one-arrested-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19174-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फर्जी ग्राहक बनकर पुलिस ने मारा जुए के अड्डे पर छापा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फर्जी ग्राहक बनकर पुलिस ने मारा जुए के अड्डे पर छापा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। फर्जी ग्राहक बनकर पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए 5700 रुपये की नकदी बरामद की है। सेक्टर -5 पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 29 अगस्त को गुप्त सूचना मिला कि महेशपुर की एक गली में स्थित मोबाइल की दुकान में सट्टा और जुआ चल रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-5 प्रभारी इंस्पेक्टर रुपेश चौधरी योजना के तहत एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया जिससे पुख्ता जानकारी और साक्ष्य जुटाए गए।
इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और आरोपी संजीत कुमार निवासी जिला मोतीहारी (बिहार), हाल निवासी गांव महेशपुर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5700 रुपये नकद और जुए में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। उन्होंने बताया कि शहर में जुए व सट्टेबाजी जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।