फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police raid in chill out restaurant, six people including the operator arrested

चिल ऑउट रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा, संचालक समेत छह लोग गिरफ्तार

Sat, 31 Jul 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police raid in chill out restaurant, six people including the operator arrested
पिंजौर। पिंजौर-कालका रोड पर स्थित चिल ऑउट रेस्टोरेंट में वीरवार को बिना लाइसेंस ग्राहकों को शराब परोसने के आरोप में पुलिस ने छापा मारकर संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा यहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में भी पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर छापा मारकर वीरवार रात को पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उनको सूचना मिली थी कि चिल ऑउट रेस्टोरेंट का मालिक विवाह और जन्मदिन की पार्टियों के नाम पर दूसरी मंजिल पर बने हट्स में बिना लाइसेंस शराब परोसने का काम करता है। पुलिस ने टीम तैयार कर रेस्टोरेंट में छापा मारा तो प्रथम तल पर सामूहिक कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस टीम जब दूसरी मंजिल पर पहुंची तो वहां करीब पांच हट्स बने थे। उनमें से एक हट में तीन युवक अश्वनी निवासी सेक्टर-19 पंचकूला, अजय निवासी बीड़ घग्गर, गुरजीत सिंह निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी पिंजौर शराब पी रहे थे। मौके पर मौजूद मनीष ठाकुर निवासी शांति नगर कालका ने बताया कि वह रेस्टोरेंट चिल ऑउट का मालिक है। छापे के दौरान दो युवक पुलिस को देखकर हट्स के पीछे छिप गए। पकड़ने के बाद उन्होंने अपना नाम बहादुर सिंह निवासी जिला सोलन, कमलदीप निवासी मोहाली पंजाब बताया। उन्होंने बताया कि वे रेस्टोरेंट में वेटर का काम करते हैं। पुलिस ने उनके पास से शराब की बोतलें बरामद की। पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक मनीष ठाकुर से जब शराब पिलाने का लाइसेंस मांगा गया तो वे कोई कागजात नहीं दिखा पाए। पुलिस ने संचालक मनीष ठाकुर, बहादुर सिंह, कमलदीप को शराब रखने जबकि अश्वनी, अजय, गुरजीत के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed