फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police on alert regarding senior citizens' safety; door-to-door survey to continue for a month.

Panchkula News: वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एक माह तक चलेगा डोर-टू-डोर सर्वे

Sat, 27 Jun 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police on alert regarding senior citizens' safety; door-to-door survey to continue for a month.
घर-घर पहुंचकर जुटाया जाएगा डाटा, घरेलू सहायकों और अन्य स्टाफ का भी होगा पुलिस सत्यापन
विज्ञापन

घरेलू सहायकों, ड्राइवरों और अन्य स्टाफ का कराया जाएगा सत्यापन
साइबर अपराधों से बचाव और आपात सहायता को लेकर किया जाएगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला पुलिस ने एक माह का विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत जिले में अकेले रहने वाले बुजुर्गों का सर्वे कर उनका ऑनलाइन डाटा तैयार किया जाएगा। साथ ही उनके घरों में कार्यरत घरेलू सहायकों, ड्राइवरों, रसोइयों, माली, सफाई कर्मचारियों और अन्य स्टाफ का पुलिस सत्यापन भी कराया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की नियमित निगरानी कर उन्हें आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना और साइबर अपराधों समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों से सुरक्षित रखना है। इसके लिए पुलिस टीमें क्षेत्र में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की जानकारी एकत्रित करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संबंधित थाना और बीट स्टाफ समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछेगा, उनकी समस्याएं सुनेगा और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा। अभियान के दौरान बुजुर्गों को साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और अन्य आधुनिक अपराधों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा डिलीवरी कर्मियों और अज्ञात व्यक्तियों के प्रति सतर्क रहने संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी लगाने के लिए भी किया जाएगा प्रेरित
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की सहमति से उनके घरों में सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को संबंधित थाना या चौकी प्रभारी के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकें।
पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 9115777026 भी जारी किया है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई बुजुर्ग अकेले रहते हैं या उन्हें किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो इसकी सूचना हेल्पलाइन पर दें।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पंचकूला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अभियान के समापन पर एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा, पुलिस सत्यापन, साइबर जागरूकता और अन्य सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed