फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police is your friend, you should share everything with them

Panchkula News: पुलिस आपकी दोस्त है, आप अपनी हर बात शेयर कर करें

Sun, 20 Apr 2025 12:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police is your friend, you should share everything with them
पुलिस दोस्त के तहत छात्राओं को जानकारी देते पुलिस कर्मचारी। संवाद 
पंचकूला। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को ''दोस्त पुलिस'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ की छात्राओं ने सेक्टर-5 महिला थाने की कार्यशैली देखी। इस दौरान छात्राओं के प्रश्नों का ड्यूटी ऑफिसर ने बेबाकी से जवाब दिया और उन्हें कानून के बारे में जागरूक भी किया।
विज्ञापन

महिला थाने में तैनात ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल प्रेम कुमारी ने छात्राओं को बताया कि महिला थाने में महिलाओं से संबंधित अपराधों की सुनवाई सभी महिला ऑफिसर करती हैं। महिलाओं की सुनवाई करने के साथ केस की जांच कर जल्द महिलाओं, युवतियों को न्याय दिलाया जाता है। इस दौरान महिला थाने आई छात्राओं ने इनवेस्टीगेशन ऑफिसर रूम, महिला थाना प्रभारी रूम, महिला थाने में हवालात, शौचालय सहित सभी सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर सहित अपराध से बचाव की धारा के बारे में बताया गया। थाने में तैनात इनवेस्टीगेशन ऑफिसर सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमारी ने कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। अगर उनके साथ किसी प्रकार का अपराध हो रहा है, तो वे इसकी जानकारी उन्हें दे सकती हैं। इसके साथ ही उन्हाेंने बताया कि थाने में महिलाओं, युवतियों की काउंसिलिंग भी की जाती है। छात्राओं ने वुमन सेल सहित वहां की साफ सफाई को ठीक तरीके से देखा। इस मौके पर स्कूल के कंप्यूटर टीचर गुरमीत सिंह, कृषि विज्ञान शिक्षक आजाद वीर सिंह सहित अन्य स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाने की कार्यशैली देखी
महिला थाने की कार्यशैली पहली बार देखी है। यहां के काम को पहली बार देखा है। इसमें इनवेस्टीगेशन ऑफिसर के रोल की जानकारी मिली। यह जानकारी मैं अपने आसपास की छात्राओं से शेयर करूंगी। इससे महिलाएं और छात्राएं जागरूक होंगी। -सोनिया, छात्रा

थानों को बनाया है महिला फ्रेंडली
पंचकूला महिला थाना को महिला फ्रेंडली बनाया गया है। इसमें महिला टॉयलेट, जांच अधिकारी रूम सहित सभी सुविधाएं हैं। इसमें महिलाओं के सभी केसों की सुनवाई ठीक तरीके से होती है। महिलाओं के लिए व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। -नीतू, छात्रा

कानून की जानकारी मिली
पहली बार महिला थाने का दौरा किया है। इसमें कानून की अच्छी जानकारी मिली है। कानून के माध्यम से अब हम अन्य छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगे। सरकार की तरफ से बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं। -दिव्या, छात्रा


हेल्पलाइन की जानकारी मिली
महिलाओं और बच्चों के लिए बनाई गई सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी मिली है। इस जानकारी को मैं अपने घर के सदस्यों के अलावा बाहर भी शेयर करूंगी, जिससे छात्राएं जागरूक हो सकें। -मानसी, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed