फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police failed to ban drug trade, colonies are becoming a stronghold of drug dealers, liquor is sold under the councilor's ward in ward number-7

नशा कारोबार पर प्रतिबंध लगाने में पुलिस नाकाम, नशा कारोबारियों का गढ़ बनती जा रही हैं कॉलोनियां, वार्ड नंबर-7 में पार्षद के वार्ड के नीचे बिकता है शराब

Sat, 10 Jul 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police failed to ban drug trade, colonies are becoming a stronghold of drug dealers, liquor is sold under the councilor's ward in ward number-7
पंचकूला। शहर की कॉलोनियां नशा कारोबारियों का गढ़ बनती जा रही हैं। लेकिन, पुलिस और प्रशासन नशा कारोबार पर प्रतिबंध लगाने में नाकाम साबित हो रही है। कॉलोनियों में नशे का कारोबार अधिक होने के कारण अपराध का ग्राफ भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी लूटपाट, छीना झपटी, मारपीट, चोरी और हत्या जैसे संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस सब कुछ जानकर भी ठोस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है, जबकि नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई बार शिकायत भी दी जा चुकी है। इतना ही नहीं शिकायत देने पर एक पार्षद पर जानलेवा हमला भी हो चुका है।
विज्ञापन

शहर की राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बुढ़नपुर, खड़क मंगोली, अभयपुर, सेक्टर-19 आशियाना, सेक्टर-20 आशियाना, सेक्टर-26 आशियाना और सेक्टर-28 में सबसे ज्यादा नशे का कारोबार चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों को सब कुछ पता है, लेकिन वह कार्रवाई नहीं कर है। वार्ड नंबर-7 राजीव कॉलोनी में पार्षद के बोर्ड के पास ही एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है। इतना ही नहीं वह शराब की पेटियां सरेआम लेकर आता है और लोगों के सामने ही गाड़ी से उतार कर ठिकाने पर पहुंचाता है। यह अवैध धंधा सेक्टर-16 पुलिस चौकी से 100 कदम की दूरी पर होता है। कालोनी के साथ ही चौक में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। यदि पुलिस चाहे तो कैमरे की फुटेज चेक करके आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और बुढ़नपुर में नशे के कारोबार को रोकने के लिए वार्ड नंबर-7 की पार्षद ऊषा रानी विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, डीजीपी मनोज यादव, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा से कई बार कर शिकायत कर चुकी हैं। वह शिकायत देकर कालोनी को नशा मुक्त करने की मांग गुहार लगा रही हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय किसी भी विकास के अधिकारी ने आजतक कुछ नहीं किया। पार्षद ऊषा रानी ने बताया कि पार्षद पंकज ने भी नशे के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला भी कर दिया था। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed