फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police employee along with his partner extorted Rs. 1 lakh from medical store owner by showing him pistol

Panchkula News: पुलिस मुलाजिम ने साथी संग मिल मेडिकल स्टोर मालिक को पिस्टल दिखा वसूले 1 लाख

Sat, 08 Mar 2025 02:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 08 Mar 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Police employee along with his partner extorted Rs. 1 lakh from medical store owner by showing him pistol
मोहाली। मेडिकल स्टोर मालिक को पिस्टल दिखाकर 1 लाख रुपये वसूलने के मामले में खरड़ पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। आरोपियों में एक पुलिस कांस्टेबल है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान उदय प्रताप सिंह व जसबीर सिंह संधू के रूप में हुई है। आरोपी जसबीर सिंह पंजाब पुलिस में नौकरी करता है। दोनों के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में मामला दर्ज किया है। मामले में उदय प्रताप सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि पुलिस कर्मचारी जसबीर सिंह फरार है। उसकी तलाश जारी है। आरोपी उदय प्रताप को जिला अदालत में पेश किया गया। वहां ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि 5 मार्च को कमलजीत सिंह निवासी गांव मुबारकपुर हाल निवासी गिल्को वैली खरड़ ने थाना सिटी खरड़ की पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका स्वराज नगर खरड़ में मेडिकल स्टोर है। उदय प्रताप सिंह व पुलिस कर्मचारी जसबीर सिंह उसके स्टोर पर आए और उससे रंगदारी मांगने लगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो उन्होंने पिस्टल दिखाकर 1 लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद भी उन्होंने उसे धमकाना बंद नहीं किया। अब दोनों दोबारा से उससे पैसे मांग रहे थे। पहले डर के कारण उसने पुलिस को शिकायत नहीं की, लेकिन उनके बार-बार धमकाने पर उसने पुलिस को शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed