फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police crackdown on junk dealers, warn them to submit verification within seven days

Panchkula News: कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस की सख्ती, सात दिन में सत्यापन सौंपने की चेतावनी दी

Mon, 30 Jun 2025 12:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police crackdown on junk dealers, warn them to submit verification within seven days
पंचकूला। जिला पुलिस ने कबाड़ के धंधे की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए कमर कस ली है। इसकी रोकथाम के लिए डीसीपी सृष्टि गुप्ता के निर्देश पर पिंजौर समेत पूरे जिले में कबाड़ी कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, सभी कबाड़ के कारोबारियों को सात दिन के अंदर अपनी-अपनी दुकान, कंपनी और नाम का सत्यापन करवाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



डीसीपी ने कहा कि जो भी कबाड़ का कारोबारी और कंपनी कबाड़ का व्यवसाय कर रही हैं, उन्हें एक सप्ताह के अंदर अपनी पूरी जानकारी पुलिस को सौंपनी होगी। इसमें दुकान-गोदाम का पता, सीसीटीवी कैमरे, कर्मचारी सत्यापन सूची, पंजीकरण, जीएसटी नंबर और सामग्री की खरीद-फरोख्त का विवरण शामिल करना जरूरी होगा। अगर तय समय सीमा में कोई कारोबारी जानकारी नहीं देता, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हाल ही में कई कबाड़ी की दुकानों और गोदामों पर छापेमारी भी की, जहां चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन



डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि कुछ कबाड़ी चोरी का सामान खरीदकर बाजार में बेचते हैं, जिससे आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। अगर कोई कबाड़ का व्यापारी चोरी का सामान खरीदते-बेचते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मकसद है कि क्षेत्र में अपराधियों में डर और आम जनता में विश्वास कायम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed