फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police crackdown on gangsters and smugglers with Operation Seal in Punjab

Punjab News: हेरोइन शराब समेत 45 लाख की नकदी बरामद, 40 FIR, 49 गिरफ्तार और 715 हिरासत में

Sun, 20 Aug 2023 09:36 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 20 Aug 2023 09:36 AM IST
सार

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए इस तरह की मुहिम आगे भी चलाई जाएगी। पुलिस की कोशिश किसी को परेशान करना नहीं है।

विज्ञापन
Police crackdown on gangsters and smugglers with Operation Seal in Punjab
वाहनों की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गैंगस्टरों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पंजाब पुलिस ने शनिवार को ऑपरेशन सील- तीन चलाया। इसमें चार राज्यों हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पुलिस को भी शामिल किया गया। ऑपरेशन में 45 लाख की नकदी, 374 ग्राम हेरोइन, 500 ग्राम चरस और 263 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने 40 एफआईआर दर्ज की और 49 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 715 लोगों को हिरासत में लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए इस तरह की मुहिम आगे भी चलाई जाएगी। पुलिस की कोशिश किसी को परेशान करना नहीं है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस द्वारा शनिवार को 10 अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों के प्रवेश/निकास प्वाइंटों पर 70 नाके लगाकर ऑपरेशन चलाया। ये नाके पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा में लगाए गए। इसमें पड़ोसी राज्य भी शामिल हुए। सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक नाके लगाए गए। इस दौरान पुलिस टीमों ने 5726 वाहनों की जांच की। इनमें से 329 का चालान किया गया, जबकि 25 को जब्त किया गया। साथ ही नकदी व अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि ऑपरेशन का उद्देश्य गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के अलावा, नशीली दवाओं और शराब की तस्करी पर नजर रखना था। ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की गहन तलाशी ली गई, साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि आम जनता को कम से कम असुविधा हो। उन्होंने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन आगे भी चलाए जाएंगे। पुलिस की कोशिश आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed