फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police conducted post-mortem of burial body of child, sent to Visara Madhuban investigation

बच्चे के दफन शव का पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम, विसरा मधुबन जांच को भेजा

Sat, 12 Sep 2020 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police conducted post-mortem of burial body of child, sent to Visara Madhuban investigation
पंचकूला। राजीव कॉलोनी के डेढ़ माह के बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को श्मशान घाट से शव को निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पंचकूला में दोपहर डेढ़ बजे करीब विकास नगर श्मशान घाट में दफनाए बच्चे का शव निकलवाया गया। इस मौके पर तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा, एसीपी सतीश कुमार, डॉक्टर सतेंद्र वर्मा और सेक्टर-16 चौकी के इंचार्ज मौजूद थे। बच्चे का शव लेकर सभी पंचकूला के अस्पताल में ले गए। वहां शाम साढ़े तीन बजे पोस्टमार्टम करवाया गया। सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने कहा कि विसरा मधुबन भेज दिया गया है और इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

पंचकूला में डेढ़ माह के बच्चे की मौत पर वीरवार को सेक्टर-16 डिस्पेंसरी में बच्चे के परिजनों ने हंगामा किया था। बच्चे के पिता राजीव कॉलोनी निवासी सोनू और अन्य परिजनों का आरोप था कि उनके बच्चे की मौत गलत इंजेक्शन लगने के कारण हुई है। परिजनों का कहना है कि राजीव कॉलोनी में दुर्गा माता मंदिर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बच्चे को टीका लगाया गया था। इसके बाद ही बच्चे की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
पंचकूला राजीव कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि उनका डेढ़ माह का बेटा था। राजीव कॉलोनी में एक मंदिर में टीके लगाए गए थे। इस दौरान कई और बच्चों को भी टीके लगाए गए। उस समय टीके लगाने वालों ने हिदायत दी थी कि बच्चे को बुखार आएगा और कोई दवा मत देना। सोनू ने बताया कि बच्चे को बुखार आया तो उन्होंने उसको कुछ नहीं दिया। उसके बाद जब बुखार हल्का हो गया तो उन्होंने बच्चे को मां का दूध दिया। सोनू ने बताया कि सुबह बच्चा कुछ हलचल नहीं कर रहा था तो घबराकर वह उसको सेक्टर-6 के अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद सभी शव को घर ले आए। इसके बाद सभी बच्चे के शव को लेकर सेक्टर-16 की चौकी में रिपोर्ट करवाने पहुंचे। थाने से पुलिस वाले सेक्टर-16 की डिस्पेंसरी गए। यहां डाक्टरों ने उनसे सारी जानकारी ली और कहा कि बच्चे की दूध पीने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed