फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police Community Hub great effort :: DGP

पुलिस कम्युनिटी हब उम्दा प्रयास: : डीजीपी

Tue, 24 Sep 2013 08:07 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 24 Sep 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
Police Community Hub great effort :: DGP
सेक्टर-14 थाने में बनाया गया पुलिस कम्युनिटी हब (पुलिस जनता सदन) मंगलवार को जनता के सुपुर्द कर दिया गया। हरियाणा के डीजीपी श्रीनिवास वशिष्ठ ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उन्होंने इसे उम्दा प्रयास करार दिया। इससे प्रभावित होकर उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे सदन बनाए जाएंगे।

इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। सेशन जज रवि कुमार सोंधी, डीसीपी रूरल हामिद अख्तर, एसीपी पूर्णिमा सिंह, सहित सभी थाना प्रभारियों और अन्य पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


इससे पहले शिविर का उद्घाटन डीजीपी की पत्नी सुनीता वशिष्ठ ने किया और रक्त दाताओं को बैज लगाए।

इस दौरान डीसी डॉ. एसएस फुलिया, एडीसी एसपी अरोड़ा, रोड सेफ्टी संगठन के प्रधान सुभाष कपूर, समाज सेवी समरजीत देसवाल, मनोज शर्मा, वार्ड पार्षद सुनील तलवार सहित शहर के कई मौजिज लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। कार्यक्रम में करीब आधे घंटे के लिए बिजली गुल रही। जनरेटर व्यवस्था न होने के कारण कार्यक्रम में मौजूद लोगों के पसीने छूट गए।

झगड़े निपटाने में अहम भूमिका होगी सदन की
डीजीपी ने कहा कि कमिश्नर राजबीर देसवाल व डीसीपी अश्विन शैणवी का यह बहुत बेहतरीन प्रयास है। पुलिस जनता सदन के निर्माण का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के तजुर्बों का लाभ लेना है।

समाज में ऐसा कोई परिवार नहीं है जहां पर कोई दिक्कत न हो। पिता-पुत्र, सास-बहू में झगड़ा होता है और दहेज जैसी समाज में कई कुरीतियां हैं।

पुलिस जनता सदन में वरिष्ठ नागरिक बैठकर ऐसे समाधान निकालने में कामयाब होंगे, जिनसे समाज को नई दिशा मिलेगी और हर दिन पनपने वाले झगड़ों में कमी आएगी।

महिला एडिशनल एसएचओ होंगी प्रभारी

कमिश्नर राजबीर देसवाल ने पुलिस जनता सदन के निर्माण के लिए डीजीपी का आभार प्रकट किया। थाने में खाली पड़ी जगह को बेहतर इस्तेमाल कर एक खूबसूरत पार्क, बच्चों के लिए झूले और सैर करने के लिए पाथ वे बनाने के अलावा एक लाइब्रेरी भी बनाई गई है।

बुजुर्ग सैर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त एसएचओ (महिला) इस पुलिस जनता सदन की प्रभारी हाेंगी, जो इसकी देख-रेख करेंगी। महिलाओं से जुडे़ झगड़ों के निपटान भी करेंगी। डीसीपी अश्विन शैणवी ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।


डीजीपी ने दिया चौकी बहाल करने का आश्वासन
वार्ड पार्षद सुनील तलवार ने डीजीपी से कहा सेक्टर-15 की चौकी फिर से बहाल की जाए। चौकी गत वर्ष खत्म कर दी गई थी। अमर उजाला ने चौकी बहाल करने के मामले को उठाया था। इस मांग पर डीजीपी ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में काम चल रहा है, जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed