फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police Commissioner buys books worth Rs 10 lakh at the book fair

Panchkula News: पुस्तक मेले में पुलिस आयुक्त ने खरीदी 10 लाख रुपये की किताबें

Wed, 12 Nov 2025 12:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police Commissioner buys books worth Rs 10 lakh at the book fair
पंचकूला। पंचकूला पुस्तक मेले के पांचवें दिन साहित्य, कला और पर्यावरण संरक्षण पर विचार-विमर्श और कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पंचकूला पुलिस आयुक्त शिवास कविराज ने 10 लाख रुपये की किताबें खरीदकर हरियाणा के पुलिस लाइनों में स्थापित सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालयों को समृद्ध करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नौनिहालों के उज्जवल भविष्य के लिए अच्छी किताबें पढ़ना आवश्यक है।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में कर्नाटक कैडर के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी डॉ. सुनील पवार ने कहा कि कला मानवता का सबसे बड़ा वाहक है और मनुष्य को मानव बने रहने के लिए कला से जुड़ाव जरूरी है। पीके दास, संरक्षक ऊर्जा संस्कृति समिति, ने नागरिकों की ऊर्जा संरक्षण में भागीदारी पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यशाला में एसडी चंदन सिंह ने किताबों के माध्यम से बिजली संरक्षण का महत्व बताया। एसई सुधाकर तिवारी, सुखविंदर, एसडीओ निमांशु और एसडीओ आशीष चोपड़ा ने आयोजन में विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम में एसडी चंदन ने बांसुरी वादन और यूएचबीवीएन की टीम ने सैक्सोफोन प्रस्तुति दी। मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम गीता भारद्वाज ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed