फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police Commissioner buys books worth Rs 10 lakh at the book fair

Panchkula News: हादसे ने छीन लिया पति को, शौक को बनाया रोजगार का जरिया

Wed, 12 Nov 2025 12:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police Commissioner buys books worth Rs 10 lakh at the book fair
पंचकूला। कहते हैं, मुश्किल वक्त इंसान को में निखार लेकर आता है। सेक्टर-7 की पूनम राठौर इसकी जीवंत मिसाल हैं। सिंगल मदर पूनम आज घर पर बने होममेड केक बनाकर अपनी और अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा प्राप्त कर पूनम ने शुरू में निजी कंपनी में जॉब जॉइन की थी। शादी के शुरुआती वर्षों में घर पर हुए हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनके पति उन्हें अकेला छोड़कर चले गए। कठिन परिस्थितियों में पूनम ने हार नहीं मानी और अपने शौक को रोजगार का साधन बना लिया।
विज्ञापन

बचपन से बेकिंग का शौक रखने वाली पूनम ने घर पर छोटे स्तर पर केक बनाना शुरू किया। शुरुआत में दोस्तों और पड़ोसियों के लिए तैयार किए गए केक धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में लोकप्रिय हुए। आज उनके होममेड केक जन्मदिन, सालगिरह और अन्य खास अवसरों पर खूब पसंद किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम का कहना है कि महिलाओं को कभी हार नहीं माननी चाहिए। खुद पर भरोसा रखें तो कोई मुश्किल बड़ी नहीं है। कठिन परिस्थितियों में हिम्मत और मेहनत से उन्होंने साबित कर दिया कि आत्मनिर्भरता ही सच्ची ताकत है और हर सपना साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed