फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police Commemoration Day: DGP pays tribute to martyrs, officers and jawans pay homage to 378 martyrs in state level Memorial Day parade

पुलिस स्मृति दिवस : डीजीपी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राज्य स्तरीय स्मृति दिवस परेड में 378 शहीदों को अधिकारियों और जवानों ने किया नमन

Fri, 22 Oct 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police Commemoration Day: DGP pays tribute to martyrs, officers and jawans pay homage to 378 martyrs in state level Memorial Day parade
पंचकूला। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने पुलिस स्मृति दिवस पर सेवारत और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का नेतृत्व कर कर्तव्य परायणता के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर पंचकूला पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह ने शहीदों के नामों का उच्चारण किया। पुलिस स्मृति दिवस परेड की कमांड एसीपी विजय कुमार नेहरा ने संभाली। मंच का संचालन एचपीएस राजकुमार कौशिक ने किया। हरियाणा डीजीपी पीके अग्रवाल ने पंचकूला स्थित पुलिस शहीद स्मारक पर 378 अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश की कानून-व्यवस्था, एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए हमारे शूरवीरों द्वारा दिए सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हरियाणा पुलिस के सिपाही संदीप कुमार ने भी ड्यूटी के दौरान कर्तव्य परायणता एवं अदम्य साहस का परिचय देकर शहादत प्राप्त की। देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि इन बहादुर व जांबाज जवानों का सर्वोच्च बलिदान गर्व से खाकी पहनने वालों के लिए प्रेरणा व गौरव प्रदान करेगा।
विज्ञापन

डीजीपी हरियाणा व अन्य उच्च अधिकारियों ने पुलिस शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किए। इसमें उनके साथ प्रमुख रहे एडीजीपी क्राइम ओपी सिंह, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, एडीजीपी एडमिन एंड आईटी एएस चावला, एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर), नवदीप सिंह विर्क, डीजीपी (सेवानिवृत्त) के. सेल्वाराज, आईजीपी आधुनिकीकरण अमिताभ सिंह ढिल्लों, आईजीपी सीएम फ्लाइंग स्क्वायड राजिंदर सिंह, डीआईजी ओपी नरवाल, पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा, विजिलेंस एसपी मनबीर सिंह, सुरेंद्र पाल सिह (आईपीएस), अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना कर डीजीपी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को 30 लाख रुपये की विशेष अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर के विशेष समझौते के तहत मृतक कर्मियों के परिजनों को 65 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है । 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में शहीद 10 पुलिस कर्मचारियों की याद में हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed