फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police checked vehicles at 40 points in the night by conducting a campaign

अभियान चलाकर पुलिस ने रात को 40 नाकों पर जांचे वाहन

Sun, 28 Feb 2021 01:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police checked vehicles at 40 points in the night by conducting a campaign
पंचकूला। अंधेरे का फायदा उठाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात को अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। शहर में 40 नाके लगाकर 1416 वाहनों को रोककर 33 का चालान काटा गया। इस दौरान दो वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा चार के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने रात को वाहनों की जांच करने का अभियान हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव के आदेश पर किया। अभियान के दौरान रात में पुलिस ने 340 दो पहिया, 705 चार पहिया, 178 हल्के वाहन और 193 भारी वाहनों को चेक किया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले सात लोगों के भी चालान काटे गए। एक वाहन चालक से 10 बोतल शराब मिलने पर उसे आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान तीन लोगों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने पर हिरासत में लिया गया। उनके पास से 3150 रुपये बरामद किए गए। 14 लोगों पर मास्क न पहनने पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed