फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police cancelled the cases registered against Ashok Khemka and Sanjeev Verma

Panchkula News: अशोक खेमका और संजीव वर्मा के खिलाफ दर्ज मामले पुलिस ने किए रद्द

Wed, 18 Jun 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police cancelled the cases registered against Ashok Khemka and Sanjeev Verma
पंचकूला। हरियाणा सरकार के निर्देश पर सेक्टर-5 पुलिस थाने में तीन साल पहले हरियाणा के पूर्व आईएएस अशोक खेमका और आईएएस संजीव वर्मा के खिलाफ दर्ज मामलों को पुलिस ने रद्द (कैंसिल) कर दिया है। पुलिस की ओर से यह कार्रवाई हरियाणा चीफ सेक्रेटरी की ओर से इनके खिलाफ जांच की अप्रूवल नहीं दिए जाने के बाद की गई है। सेक्टर-5 पुलिस थाने में दर्ज दोनों मामलों को पुलिस ने इसी हफ्ते रद्द करके इनकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। जून के पहले हफ्ते में हरियाणा सरकार के पूर्व आईएएस अशोक खेमका की रिटायरमेंट के बाद सरकार की ओर से अशोक खेमका और संजीव वर्मा के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने का निर्देश जारी किया गया था। पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि सबूतों के अभाव में और सरकार की संतुति न मिलने पर मामले को पुलिस ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

ये है मामला
हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन में करीब 12 साल पहले हुई नियुक्तियों में अनियमितताओं को लेकर दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों अशोक खेमका और संजीव वर्मा के बीच विवाद गहराया था। उस समय कॉरपोरेशन के एमडी अशोक खेमका थे। बाद में संजीव वर्मा ने एमडी रहते हुए इन नियुक्तियों में गड़बड़ी का मामला उजागर किया था। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्तियों को गलत बताया गया, उन्हें बर्खास्त किया गया। बाद में वे कोर्ट से स्टे ले आए। नियुक्तियों में गड़बड़ी सामने आने के बाद खेमका ने अपनी पुरानी रिपोर्ट सार्वजनिक की। इसमें संजीव वर्मा पर आरोप लगाए गए कि कल्याण विभाग के निदेशक रहते हुए उन्होंने सरकारी सुविधाओं का दुरुपयोग किया। दोनों अफसरों के बीच यह विवाद लंबे समय तक चर्चा में रहा। संजीव वर्मा ने भर्ती घोटाले में भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए पंचकूला के सेक्टर पांच थाने में अशोक खेमका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके जवाब में खेमका ने भी वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed