{"_id":"612010068ebc3e79fd45176a","slug":"police-beat-up-the-people-of-dalit-society-called-in-the-police-station-station-in-charge-and-asi-line-present-pkl-office-news-pkl424081532","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद : थाने में बुलाए गए दलित समाज के लोगों को पुलिस ने पीटा, थाना प्रभारी व एएसआई लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद : थाने में बुलाए गए दलित समाज के लोगों को पुलिस ने पीटा, थाना प्रभारी व एएसआई लाइन हाजिर
विज्ञापन
पंचकूला /रायपुररानी। गांव हंगोला में भूमि विवाद को लेकर थाने में बुलाए गए दलित समाज के लोगों ने रायपुररानी थाना प्रभारी सहित अन्य स्टाफ पर जातिसूचक शब्द बोलकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इसी के विरोध में सैकड़ों लोगों ने थाना परिसर में एकत्रित होकर देर शाम तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। देर रात एसीपी ने मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी और एसआई को लाइन हाजिर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना में लहूलुहान हुए लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग व रिटायर्ड हेड टीचर गुरनाम सिंह ने बताया कि रायपुररानी थाना प्रभारी व एएसआई सहित पुलिस के अन्य कर्मचारियों ने उन पर दबाव बनाते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद उसे पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल में रेफर कर दिया वहीं, दो अन्य लोगों को भी चोट आई है। हंगोला के ग्रामीणों ने बताया कि विवादित जमीन का केस अदालत में विचाराधीन है। इस पर अभी कोई फैसला नहीं आया, लेकिन पुलिस ने मिलीभगत करवाकर शुक्रवार सुबह से ही पुलिस बल के साथ दूसरी पार्टी का कब्जा करवाने की कोशिश की गई। इसे लेकर ही रायपुररानी थाना में पंचायत बुलाई थी।
कोट...
यदि किसी भी क्षेत्रवासी के साथ पुलिस की ओर से पिटाई की गई है तो पूरे मामले की उच्च स्तर पर जांच करवाई जाएगी। वहीं, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-सौरभ सिंह, पुलिस कमीश्नर
कोट...
लोगों की शिकायत पर एएसआई देवीलाल और थाना प्रभारी यशदीप सिंह हो लाइन हाजिर किया गया है।
विजय नेहरा, एसीपी