फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police arrived late in the mock drill, there was no stretcher in the ambulance, the person fell while being taken away

Panchkula News: मॉकड्रिल में देरी से पहुंची पुलिस, एबुलेंस में नहीं था स्ट्रेचर, उठाकर ले जाते गिरा व्यक्ति

Thu, 08 May 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police arrived late in the mock drill, there was no stretcher in the ambulance, the person fell while being taken away
पंचकूला सेक्टर-5 बेला विस्टा गोल चाैक के नजदीक ब्लैकआउट के दाैरान सायरन बजता रहा लेकिन सड़क पर
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 मार्केट में मॉकड्रिल के दौरान काफी खामियां पाई गईं। जैसे ही सेक्टर-20 में कपड़े के शोरूम में आग लगने की सूचना दी गई तो सायरन बजने लगा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान पहली एंबुलेंस पहुंची। इसमें स्ट्रेचर न होने के कारण इसे वापस भेज दिया गया।
दूसरी एंबुलेंस आई वह जाम के कारण 200 मीटर बाहर खड़ी रही। इस कारण एंबुलेंस में रखने के दौरान रेस्क्यू कर ले जा रहे व्यक्ति को जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान सड़क पर जाम के हालात बने रहे। इस दौरान सेक्टर-20 थाने की पुलिस 30 मिनट देरी से पहुंची। मॉकडि्रल शुरू होने के दौरान नजदीकी सेक्टर-20 थाने से कोई भी पुलिस कर्मचारी नहीं था।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के न होने से एंबुलेंस, बसें और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां निकल नहीं पाईं। इसको लेकर जब नगर निगम कमिश्नर अपराजिता से सवाल किया तो बताया कि पुलिस का काम मॉकडि्रल के दौरान काफी खराब रहा। जो कमियां मिली हैं, उन्हें नोट कर लिया है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी से भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की। डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि खामियों को जांचने के लिए ही मॉकडि्रल की गई है। दोबारा ऐसा न हो इसके लिए पूरी तैयारी की जाएगी। एनडीआरएफ की टीम ने इस दौरान लोगों को रेस्क्यू किया। इसके बाद पुलिस की टीम आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed