फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police arrested the fugitive who cheated lakhs

Panchkula News: लाखों की ठगी करने वाले भगोड़े को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 05:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the fugitive who cheated lakhs
पंचकूला। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में भगोड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरिंदर पंजाब निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज था और उस मामले में आरोपी भगोड़ा घोषित किया गया था। आरोपी ने एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के साथ जीरकपुर में जमीन का सौदा किया था। आरोपी ने जमीन का मालिक खुद को बताते हुए आर्मी ऑफिसर से 28 लाख रुपये एडवांस में ले लिए थे। आर्मी ऑफिसर ने जब जमीन के बारे में पता किया तो उसका मालिक आरोपी के बजाय कोई और निकला। इसके बाद उन्होंने आरोपी से पैसा वापस करने को कहा तो उसने अपना नंबर व पता बदल लिया। आरोपी प्रॉपर्टी का काम करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए ग्राहक बनकर कॉल की और उसे फ्लैट दिखाने को कहा। आरोपी के द्वारा बताई गई जगह पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed