फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Police arrested the accused of stealing khair wood by putting up a block

पुलिस ने नाका लगाकर खैर की लकड़ी चोरी करने के आरोपी किया गिरफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of stealing khair wood by putting up a block
बरवाला। रामगढ़ पुलिस चौकी में खैर की लकड़ी चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान हमीद खान पुत्र मेहंदी हसन वासी आसरेवाली पंचकूला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो में एक व्यक्ति खैर की लकड़ी चोरी कर पंचकूला की तरफ आ रहा है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-7 पर स्थित माणक्यां गांव के पास नाकाबंदी कर दी। इसके बाद 10 से 20 मिनट के अंदर भानु गांव की तरफ से एक काले रंग की स्कार्पियो नाके की तरफ आती दिखाई दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस को देखकर गाड़ी को पंचकूला की तरफ से भगाने की कोशिश की। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी का पीछा कर उसे रामगढ़ के पास काबू कर लिया। गाड़ी में खैर की लकड़ी के 19 पीस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed