{"_id":"617efd8212a902121f52593b","slug":"poisonous-gas-farmers-narrated-grief-to-kalka-mla-pkl-office-news-pkl4317560159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली गैस: किसानों ने कालका विधायक को सुनाया दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली गैस: किसानों ने कालका विधायक को सुनाया दुखड़ा
विज्ञापन
पंचकूला/बरवाला। कालका विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रदीप चौधरी रविवार को जहरीली गैस से त्रस्त किसानों को मरहम लगाने बरवाला ब्लॉक के कामी गांव पहुंचे। इस दौरान किसानों ने उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया। किसानों ने बताया कि पंजाब सीमा में लगे केमिकल के प्लांटों से लगातार जहरीली गैस छोड़ी जा रही है, जिसके चलते पंजाब सीमा के साथ लगते 25 गांवों की एक हजार एकड़ में लगी फसल और सब्जियां पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। इससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि वह इस मामले को सरकार के सामने गंभीरता से उठाएंगे।
गांव कामी, सुंदरपुर, सुल्तानपुर, बरवाला, नग्गल, जलौली, बतौड़, रिहौड़, भगवानपुर, भरैली, बीड़ फिरौड़ी, मौजा, बीड़ बाबूपुर, सगराना, मट्टावाली के किसानों के कहा कि बर्बाद हुई फसल की गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलाया जाए। जिससे नुकसान की भरपाई हो सके। इसके अलावा पंजाब सीमा में लगे केमिकल के प्लांटों को आबादी से दूर शिफ्ट किया जाए। उन्होंने बताया कि जहरीली गैस छोड़ने से फसल खराब होने के साथ गांव के लोग भी कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। गांव के पशुओं ने चारा खाना कम कर दिया है। गैस की बदबू से सांस लेना मुश्किल हो गया है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वह गेहूं की खेती करें या नहीं।
किसानों के साथ खेत में पहुंचे विधायक
जहरीली गैस से परेशान किसानों के आह्वान पर कालका विधायक प्रदीप चौधरी बर्बाद हुई फसल और सब्जियों को देखने खेतों में पहुंचे। किसानों ने उन्हें शलजम, मूली, गाजर, पालक, बरसीन, सरसों, आलू, गोभी और मिर्च के खेतों को दिखाया। खेतों की स्थिति देख विधायक ने कहा कि यह गंभीर मामला है। किसानों ने बताया कि अभी तक प्रशासन का एक भी अधिकारी या कर्मचारी उनकी सुध लेने नहीं आया है। हालांकि, कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने खेतों का दौरा करके सैंपल लिए हैं। लेकिन, अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। सब्जियों और फसलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विधानसभा में उठाएंगे फसल का मुद्दा
कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि वह इस मामले को विधानसभा में गंभीरता से उठाएंगे। इसके अलावा पंजाब के डेराबस्सी क्षेत्र में स्थित केमिकल प्लांटों को दूसरी जगह शिफ्ट करवाने के लिए सरकार से मांग करेंगे। ताकि, किसानों को इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा कि उन्हें फसल बर्बाद होने की सूचना समाचारपत्र के माध्यम से लगी थी। इस मौके पर गांव कामी के सरपंच विजेंद्र शर्मा, किसान बचन सिंह, सरदारा सिंह, लाभ सिंह, श्यामलाल, रजिंदर कुमार, योगेश्वर शर्मा, सियाराम, ठाकुरदास, भूषण शर्मा, बॉबी, प्रीतम सिंह, गुरनाम सिंह, धर्मवीर, कुलदीप, सुंदर सिंह, हरप्रीत सिंह मौजूद थे।