फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Poets won hearts at the program

अभिनंदन समारोह में कवियों ने जीता दिल

Mon, 22 Feb 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Poets won hearts at the program
कविता का गुणगान करती कवि। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। पंचकूला गोशाला ट्रस्ट और राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से गोधाम माता मनसा देवी गोशाला में महापौर अभिनंदन और कवि सम्मेलन करवाया गया।
विज्ञापन

इसमें छठी क्लास की छात्रा धरा खरे ने वर्षों में वन में घूम घूम...बाधा विघ्नों को चूम चूम, सह धूप घाम पानी पत्थर पांडव आए कुछ और निखर....यह पंक्तियां सुनाकर सबका दिल जीत लिया।
इस दौरान चंडीगढ़ की धरा खरे, सुदीप भोला, डॉ. अशोक बत्रा, शंभू सिंह मनहर, कल्पना शुक्ला, यश कंसल ने काव्य पाठ सुनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, अतिविशिष्ट अतिथि हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने की वहीं, सुरेंद्र सिंगला, सीबी गोयल, मोती लाल जिंदल, ओपी सिहाग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यश कंसल ने सुनाई कविताएं
युवा कवि यश कंसल ने इस मौके पर सुनाया राम के आदर्श को, सीता के संघर्ष को, शबरी के दर्श को, वो प्रेम के स्पर्श को है नमन, है नमन सुनाई। इस मौके पर छठी कक्षा की स्टूडेंट धरा खरे ने वीणा धारी कल्याणी तू है ज्ञान की गंगा, तू ही सरिता राग स्वर की, तू ही शब्द स्थापिका, शारदा तू ज्ञान दा, शांति सुख की संपदा, प्रेम करुणा रूप तेरा, पोषिका तू पालिका सुनाया। इसके बाद कल्पना शुक्ला ने मैं गमकती रहूं वाटिका की तरह, मंत्र जपती रहूं साधिका की तरह कविता सुनाई। इसके बाद सुदीप भोला ने ममता दीदी जोर जोर से मचा रही थी हल्ला, सरे आम इंसल्ट हो गई हाय अल्ला हाय. अल्ला, कारण पूछा तो बतलाया जय श्री राम हो गई, गांधी बाबा तेरी खादी बदनाम हो गई सुनाई। इस मौके पर प्रोफेसर शंभू मनहर ने जहर इनमें भरा पूरा, ये अमृत बो नहीं सकते सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed