{"_id":"649f34b660533746db0d2816","slug":"png-will-be-given-to-villages-by-preparing-cng-from-wet-garbage-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-1732-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गीले कूड़े से सीएनजी तैयार कर गांवों दी जाएगी पीएनजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गीले कूड़े से सीएनजी तैयार कर गांवों दी जाएगी पीएनजी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। गीले कूड़े से सीएनजी गैस बनाने के लिए गांव खटोली, जलोली और अलीपुर में दो एकड़ क्षेत्र में प्लांट स्थापित किया जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए जल्द एक सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। प्लांट से बनने वाली सीएनजी गैस आसपास के गांवों में सप्लाई की जाएगी। 150 टन का प्लांट लगाने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट कॉल करने के लिए कहा गया है। इस प्रोजेक्ट पर 20-25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नगर निगम के सेनिटेशन कमेटी की बैठक में महापौर कुलभूषण गोयल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बैठक में पिछले साल के बचे आरडीएफ को तुरंत क्लियर कराने के निर्देश भी दिए गए। उनका कहना था कि अगर पुराना आरडीएफ क्लियर होगा तभी नया लीगेसी वेस्ट का काम अलॉट किया गया है उसको शुरू करने में सुविधा मिलेगी।
100 सफाई कर्मचारी रखे जाएंगे
सेनिटेशन कमेटी के बैठक में सफाई कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठा। बैठक में फैसला लिया गया कि 100 सफाई कर्मचारी हरियाणा कौशल विकास निगम से तुरंत लिए जाएंगे। बैठक में सफाई कर्मचारियों की सर्दियों और गर्मियों की ड्रेस के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। महापौर ने बताया कि बैठक में ट्रैक्टर ट्रॉली, माली, इलेक्ट्रिशियन और सफाई कर्मचारियों की हाजिरी किस तरह से लगाई जाए इस पर भी विचार किया गया। इस पर आयुक्त ने सुझाव दिया कि आईडीएफसी द्वारा एक एप बनाया गया है, इस एप के जरिए इनकी हाजिरी लगाई जाएगी। इसके बाद सफाई कर्मचारी, सुपरवाइजर नहीं बदल सकेंगे। महापौर ने बताया कि एप शुरू करने के लिए अधिकारियों से एक हफ्ते का समय मांगा है।
पार्षद बोले- काॅलोनियों में नहीं जाती कूड़ा उठाने वाली गाड़ी
बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान पार्षद उषा रानी ने काॅलोनियों में गाड़ी नहीं जाने का मुद्दा उठाया। इस पर निर्णय लिया गया कि जहां-जहां छोटी रेहड़ी जा सकती है, वहां छोटी रेहड़ी जाएंगी और कूड़े को उठाएंगी ताकि काॅलोनियों से भी सही तरह से कूड़े का उठान हो सके।
विज्ञापन
पांच जगहों पर बनाए जाएंगे शौचालय ब्लॉक
महापौर ने बताया कि कुछ जगह पर शौचालय नहीं है। बैठक में फैसला लिया गया कि पुराना पंचकूला, माजरी चौक, रामगढ़, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा जहां जरूरत होगी, वहां नए शौचालय ब्लॉक बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इसके अलावा मोबाइल शौचालय को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि 10 मोबाइल टॉयलेट खरीदे गए थे। झुग्गी, कॉलोनी या अन्य जगह जहां भी इनकी जरूरत होती है, वहां इनको उपलब्ध करवा दिया जाता है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि दो सेट मोबाइल टॉयलेट्स 6 सीटर हैं। वह खराब पड़े हैं।
बैठक में रहे ये लोग मौजूद
बैठक महापौर कुलभूषण गोयल, निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता, संयुक्त आयुक्त डॉक्टर रिचा राठी, उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, कमेटी के सदस्य राकेश वाल्मीकि, परमजीत कौर, उषा रानी, राजेश निषाद, एक्सईएन सुमित मलिक, मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला मौजूद रहे