फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PNG supply started in Panchkula

Panchkula News: पंचकूला में पीएनजी की सप्लाई शुरू

Thu, 09 Jan 2025 01:36 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 09 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
PNG supply started in Panchkula
 सेक्टर 5 एमडीसी सोसाइटी के एक फ्लैट में गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करते महापाैर। संवाद
महापौर ने एमडीसी के सोसाइटी नंबर 32 के फ्लैट में गैस सप्लाई का किया शुभारंभ
विज्ञापन

25 फीसदी गैस खर्च में आएगी कटौती
सेक्टर 16 के पेट्रोल पंप पर सीएनजी मिलनी शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। एमडीसी सेक्टर-32 नंबर सोसाइटी के 24 फ्लैट में बुधवार से पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। इसका लाभ करीब 52 से 53 रुपये प्रति क्यूबिक के हिसाब से लोग उठा सकते हैं। पीएनजी का शुभारंभ महापौर कुलभूषण गोयल ने किया। वहीं सोसाइटी नंबर 02 और 29 नंबर में पाइप लाइन बिछाने का करीब 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। जल्द यहां पीएनजी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। मनसा देवी कांप्लेक्स की करीब 39 सोसाइटियों सहित स्वास्तिक बिहार फेज एक से चार तक दो माह में पीएनजी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। महापौर ने बताया कि पीएनजी के शुभारंभ से लोगों के गैस खर्च में 25 फीसदी से अधिक की कटौती होगी। साथ ही गैस पाइप लाइन सभी सोसाइटियों में लाइन बिछाने के बाद लोगों को सिलिंडर के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। महापौर ने सेक्टर 16 पंचकूला के पेट्रोल पंप पर सीएनजी गैस गाड़ियों में डालने के कार्य का उद्घाटन किया। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र फेज एक के पंप पर भी सीएनजी मिलनी शुरू हो जाएगी।
आने वाले माह में पीएनजी के लाभ धीरे-धीरे पंचकूला के कई क्षेत्रों में फैलेंगे, जिनमें 6, 16,17, 20, 24, 25, 26 और 27 जैसे सेक्टर शामिल हैं। इस कदम से शहर के प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है, क्योंकि पीएनजी को पारंपरिक विकल्पों की तुलना में अधिक स्वच्छ, पर्यावरण के अनुकूल ईंधन माना जाता है।
विज्ञापन


व्यवसायिक, रिहायशी और इंडस्टि्रयल क्षेत्र में होगी सप्लाई
महापौर ने कहा कि नगर निगम पंचकूला की ओर से मुख्य पाइपलाइन बिछाने के लिए इंडियन ऑयल अदानी गैस प्राइवेट लि. को अनुमति दी गई थी। मुख्य पाइप लाइन बिछाने के बाद सेक्टरों में अलग लाइन बिछाकर व्यवसायिक, रिहायशी और इंडस्टि्रयल क्षेत्र में पाइपों के जरिये गैस सप्लाई शुरू हो जाएगी। लोग जितनी गैस इस्तेमाल करेंगे, उतना बिल उपभोक्ता के पास आएगा। साथ ही गैस सिलिंडरों के कारण होने वाले हादसों पर भी नियंत्रण लगेगा। पाइपलाइन के जरिये सप्लाई होने वाली गैस का मासिक बिल आएगा। इसके लिए बाकायदा मीटर लगेंगे। गैस की सप्लाई के लिए सेंटर भी बनेगा। लाइन बिछने के बाद उपभोक्ताओं को इसके लिए कनेक्शन देने शुरू किए जाएंगे। इंडियन आयल अदानी गैस प्राइवेट लि. को मुख्य लाइन बिछाने के लिए परमिशन दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घग्गर पार सेक्टरों के लोगों को मिलेगा लाभ
महापौर ने कंपनी को हिदायत दी है कि वह पाइप लाइन बिछाने के बाद नियमानुसार कार्य करें। मेन लाइन मौलीजागरां से सेक्टर 12, 14 और सिंहद्वार मनसा देवी कांप्लेक्स से सूरज सिनेमा पुराना पंचकूला तक बिछाई है। एक पाइपलाइन रामगढ़ से मोगीनंद की तरफ डाली गई है, जिससे घग्गर पार सेक्टरों को लाभ मिलेगा। सीएनजी वाहन मालिकों को भी लाभ मिलेगा। पंचकूला में सीएनजी पंप शुरू करने के लिए सबसे पहले पुराना पंचकूला में मशीन इंस्टाल की गई थी। अब सेक्टर 16 में सीएनजी शुरू हो गई है। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र फेज एक के पंप पर भी सीएनजी मिलनी शुरू हो जाएगी। इस कदम से शहर के प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।

08सीटीके12-देर शाम जिला विकास भवन के पीछे कचरे का ढेर। अमर उजाला

08सीटीके12-देर शाम जिला विकास भवन के पीछे कचरे का ढेर। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed