{"_id":"64ceb0429b37f3289d096828","slug":"pm-modi-will-inaugurate-redevelopment-works-of-railway-stations-today-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-3036-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पीएम मोदी आज करेंगे रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पीएम मोदी आज करेंगे रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शुभारंभ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत योजना के तहत आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्ल्ड क्लास चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों के शुभारंभ का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के मेयर भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि अमृत भारत योजना के पहले चरण में हरियाणा के 15 रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह साढ़े 9 बजे किया जाएगा।
इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी शिरकत करेंगे। इस अवसर पर चंडीगढ़ स्टेशन के अलावा अंबाला सिटी, भिवानी जंक्शन, फरीदाबाद, पटौदी रोड़, हिसार, बहादुरगढ़, जींद जंक्शन, नरवाना जंक्शन, नारनौल, कालका, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का उद्घाटन वीसी के माध्यम से किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 508 रेलवे स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी जवानाें की ओर से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।